HomeखेलकूदBCCI ने वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से किया अनुरोध, विदेशी दौरों पर...

BCCI ने वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से किया अनुरोध, विदेशी दौरों पर टीम के साथ करें यात्रा

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं और मास्टर ब्लास्टरसचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि सचिन ने 16 साल और 207 दिन की उम्र में पदार्पण किया था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से अनुरोध किया है कि वे श्रीलंका और इंग्लैंड के दौरे पर उनके साथ यात्रा करें। यह अनुरोध राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा वैभव को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किए जाने के तुरंत बाद आया है।

बीसीसीआई ने युवा वैभव के लिए विशेष व्यवस्था की है जो अपने करियर में पहली बार किसी वयस्क टीम में शामिल होंगे। वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं और मास्टर ब्लास्टरसचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि सचिन ने 16 साल और 207 दिन की उम्र में पदार्पण किया था।

BCCI सचिव ने क्या कहा?

हिंदुस्तान टाइम्स ने बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के हवाले से लिखा कि हालांकि बोर्ड आमतौर पर खिलाड़ियों के माता-पिता को दौरे पर साथ जाने की अनुमति नहीं देता है लेकिन वैभव और उनके परिवार को विशेष अनुमति दी गई है क्योंकि भारत एक विशेष प्रतिभा को राष्ट्रीय टीम में शामिल करने का प्रयास कर रहा है।

सैकिया ने कहा कि “ उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम से सीनियर टीम में चुना गया है। चूंकि वह अभी नाबालिग हैं इसलिए जब वह पुरुष टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं जिसमें सभी वयस्क हैं, तो हमें यह उचित लगता है कि उनके माता-पिता या परिवार का कोई भी सदस्य उनके साथ श्रीलंका जा सकता है।”

बीसीसीआई सचिव ने आगे कहा कि “हम उनके माता-पिता से अनुरोध करेंगे। अगर वे जाने के इच्छुक हैं तो वे जा सकते हैं। दरअसल उनके पिता कल श्रीलंका जा रहे हैं। यही हमारी सोच है और उसके बाद अगर उनके माता-पिता भी इंग्लैंड जाना चाहें तो बीसीसीआई उनका समर्थन करेगा क्योंकि वह अभी बच्चा है। इसलिए उसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ घुलने-मिलने में कुछ समय लगेगा। इस लिहाज से हम मदद कर रहे हैं। हम सभी माता-पिता को इसकी अनुमति नहीं देते। बात यह नहीं है लेकिन चूंकि वह 15 साल का है, इसलिए उसे सहज महसूस करना चाहिए और उसे बड़ों की दुनिया में ढलने के लिए कुछ समय मिलना चाहिए।”

अजीत अगरकर ने क्या कहा?

भारतीय टीम के चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने वैभव सूर्यवंशी को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में चुने जाने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि 15 वर्षीय खिलाड़ी ने अंडर-19 दौरों और आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से लगभग खुद को ही टीम में जगह दिला दी है।

अगरकर ने शनिवार (6 जून) को मुंबई में मीडिया से कहा कि “मुझे लगता है कि उसने सचमुच खुद को ही टीम में जगह दिलाई है।” उन्होंने आगे कहा ” क्या कहते हो? हमने देखा है कि वह क्या कर सकता है। आपने देखा ही होगा कि प्लेऑफ के दौरान भी उसने लगभग अकेले ही राजस्थान रॉयल्स को संभाला था। “

यह भी पढ़ें – IDFC First Bank-AU Finance Bank पर सीबीआई की कार्रवाई, 661 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

अगरकर ने कहा “एक युवा खिलाड़ी के लिए मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि वह कितनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है या कितना अच्छा खेल रहा है। और यह सिर्फ इस सीजन की बात नहीं है। पिछले सीजन में भी उसकी शुरुआत शानदार रही थी और इस तरह के प्रतिस्पर्धी और उच्च दबाव वाले माहौल में एक युवा खिलाड़ी के लिए इसे बरकरार रखना वाकई खास है।”

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular