Home मनोरंजन अप्रैल में हॉरर-कॉमेडी से लेकर पीरियड ड्रामा तक, ये बड़ी फिल्में दिखाएंगी...

अप्रैल में हॉरर-कॉमेडी से लेकर पीरियड ड्रामा तक, ये बड़ी फिल्में दिखाएंगी दम, बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा बड़ा क्लैश

अक्षय की भूत बंगला की रिलीज पोस्टफोन हो गई है। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 17 सिनेमाघरों में आएगी। हालांकि इसका पेड प्रीव्यू शो 16 की शाम से शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने ऐसा ऐसा धुरंधर 2 की वजह से किया है।

0
april release movie in theater, aprill movie, upcoming bollywood movie,
इमेजः सोशल मीडिया

मार्च में रिलीज हुई आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने दुनिया भर में 1500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म के ‘बवंडर’ का असर अप्रैल की रिलीज पर साफ दिख रहा है, जिसके कारण कई बड़े मेकर्स ने अपनी फिल्मों की तारीखें आगे बढ़ा दी हैं।

अक्षय की भूत बंगला की रिलीज पोस्टफोन हो गई है। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 17 को सिनेमाघरों में आएगी। हालांकि इसका पेड प्रीव्यू शो 16 की शाम से शुरू हो जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने ऐसा धुरंधर 2 की वजह से किया है।

अप्रैल में ही सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ भी रिलीज होने वाली है लेकिन यह कब होगी, मेकर्स ने इसपर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले 17 अप्रैल की चर्चा थी, लेकिन अब कई रिपोर्ट्स 15 मई को संभावित रिलीज डेट बता रही हैं।

बताते चलें कि पहले ‘मातृभूमि’ फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। तब सलमान इसे ईद पर रिलीज़ करने की सोच रहे थे। मगर ‘धुरंधर 2’ के बवंडर के कारण उन्होंने 17 अप्रैल की डेट को रिलीज के लिए फाइनल कर लिया। लेकिन जब नए टाइटल के साथ फिल्म का नया पोस्टर सामने आया तो उसपर रिलीज डेट मेंशन ही नहीं थी। ऐसे में कायास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की रिलीज तारीख बढ़ सकती है।

10 अप्रैल को तीन फिल्मों का क्लैश

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में 3 फिल्में एक साथ दस्तक देने वाली हैं। इनमें- लव इंश्योरेंस कंपनी, पल्लीचट्टंबी और डकैत: एक प्रेम कथा है।

लव इंश्योरेंस कंपनी: यह फिल्म साल 2040 के भविष्य में सेट है। यह कहानी एक ऐसे युवक (प्रदीप रंगनाथन) की है, जो तकनीक से भरी मशीनी दुनिया में आज भी ‘पुराने ज़माने के सच्चे प्यार’ में यकीन रखता है। उसकी मान्यताओं का टकराव एक विशाल कॉर्पोरेट ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ और उसके शक्तिशाली सीईओ से होता है।

पल्लीचट्टंबीः  टोविनो थॉमस और कायादु लोहार स्टारर यह फिल्म 1950 और 60 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है जो समाज के हाशिए पर रहने वाले एक शरारती व्यक्ति की कहानी है, जो अपनी चतुराई और चालों से अस्तित्व की लड़ाई लड़ता है। टोविनो थॉमस इसमें एक अनूठे ‘मास लुक’ में नजर आएंगे। फिल्म केरल के पहाड़ी इलाकों में प्रवासी किसान समुदायों के संघर्ष और वर्ग-भेद को भी गहराई से छूती है।

डकैत- एक प्रेम कथाः यह फिल्म हिंसा और रोमांस की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशन शनील देव ने किया है। यह दो भाषाओं हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।

24 अप्रैल को दो फिल्मों का प्रदर्शन

मर्सीः 24 अप्रैल को मर्सी और गिन्नी वेड्स सनी 2 रिलीज होंगी। मर्सी फिल्म ‘पैसिव यूथेनेशिया’ (इच्छा मृत्यु) जैसे अत्यंत संवेदनशील विषय पर आधारित है। कहानी शेखर (राज वासुदेवा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दर्दनाक कशमकश में फँसा है कि क्या उसे असाध्य रोग से पीड़ित अपनी माँ की पीड़ा को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए?

गिन्नी वेड्स सनी 2: यह एक रोमांटिक कॉमेडी सीक्वल है। इसमें एक बिल्कुल ताज़ा जोड़ी नज़र आएगी। अविनाश तिवारी ‘सनी’ और मेधा शंकर ‘गिन्नी’ के रूप में विक्रांत मैसी और यामी गौतम की जगह लेंगे। यह फिल्म युवाओं के बीच प्यार और शादी के बदलते समीकरणों को हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश करेगी।

30 अप्रैल को दो फिल्में होंगी आमने-सामने

केडी- द डेविल: 30 अप्रैल को भी बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में टकराएंगी। ध्रुव सरजा की केडी- द डेविल और राम चरण स्टारर पेड्डी। केडी 1970 के दशक के बेंगलुरु के अंडरवर्ल्ड की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म कालिदास उर्फ ‘केडी’ के सफर को दिखाती है। एक छोटा अपराधी कैसे खतरनाक गैंगस्टरों के बीच अपनी जगह बनाता है और एक शक्तिशाली माफिया डॉन बनकर उभरता है, यही इसकी मुख्य थीम है।

पेड्डीः राम चरण स्टारर यह फिल्म 1980 के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी है। यह फिल्म एक जोशीले ग्रामीण की कहानी है, जो अपने समुदाय के स्वाभिमान की रक्षा के लिए खेलों के जरिए सबको एकजुट करता है। जहाँ शुरुआती प्रोमो में क्रिकेट पर ध्यान दिया गया था, वहीं ताजा अपडेट्स के अनुसार फिल्म में ‘पहलवानी’का एक जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जिसमें मिट्टी के अखाड़े के रोमांचक दृश्य शामिल हैं। फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं।

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version