Homeभारतईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, तुरंत देश...

ईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, तुरंत देश छोड़ने की अपील

भारतीय दूतावास ने ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने ट्रैवल और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट, जिसमें पासपोर्ट और आईडी शामिल हैं, अपने पास रखें। साथ ही किसी भी मदद के लिए वे भारतीय दूतावास से संपर्क करें।

नई दिल्ली: ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन हिंसक होते जा रहे हैं। इस बीच ईरान में भारत के दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

ईरान में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में लिखा है कि भारत सरकार की 5 जनवरी 2025 को जारी की गई एडवाइजरी को जारी रखते हुए, और ईरान में बदलते हालात को देखते हुए, जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं (स्टूडेंट, तीर्थयात्री, बिजनेस करने वाले और टूरिस्ट) उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कमर्शियल फ्लाइट समेत ट्रांसपोर्ट के मौजूद तरीकों से ईरान छोड़ दें।

भारतीय एंबेसी ने कहा, “यह दोहराया जाता है कि सभी भारतीय नागरिकों और पीआईओ को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों से बचना चाहिए, ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी डेवलपमेंट के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखनी चाहिए।”

भारतीय दूतावास ने ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने ट्रैवल और इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट, जिसमें पासपोर्ट और आईडी शामिल हैं, अपने पास रखें। इस बारे में किसी भी मदद के लिए वे भारतीय दूतावास से संपर्क करें। भारतीय दूतावास की इमरजेंसी कॉन्टैक्ट हेल्पलाइन नीचे दी गई है :

मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359.

ईमेल: [email protected]

ईरान में रहने वाले सभी भारतीयों से अपील है कि जिन्होंने भारतीय दूतावास में रजिस्टर नहीं किया है वे इस लिंक (https://www.meaers.com/request/home) पर जाकर रजिस्टर करें। यह लिंक दूतावास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अगर कोई भारतीय नागरिक ईरान में इंटरनेट की दिक्कतों की वजह से रजिस्टर नहीं कर पाता है, तो भारत में उनके परिवारों से अपील है कि वे रजिस्टर करें।

ईरान में विरोध प्रदर्शन करीब 20 दिनों से जारी है। देश भर में 280 से ज्यादा जगहों पर अशांति की खबरें आई हैं। कहा जा रहा है कि कम से कम 2,000 लोग इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए हैं, जबकि लगभग 20,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इंटरनेट सेवा पांच दिनों से ज्यादा समय से बंद है।

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी और सख्त रवैया!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान को लेकर बड़ा कदम उठाया। उन्होंने ईरानी अधिकारियों के साथ होने वाली सभी बैठकों को रद्द कर दिया, साथ ही ईरान से जुड़े कारोबार पर नए टैरिफ लागू कर दिए हैं। ट्रंप ने ईरान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से आंदोलन जारी रखने की अपील की है। ट्रंप का कहना है कि यह फैसला ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हो रही हिंसा के कारण लिया गया है।

ट्रंप ने कहा कहा कि ईरान में जो हो रहा है, वह अस्वीकार्य है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ईरानी देशभक्तों’ को संबोधित करते हुए उनसे आंदोलन जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा, ‘सभी ईरानी देशभक्तों से मेरी अपील है कि प्रदर्शन करते रहिए। अगर संभव हो तो अपनी संस्थाओं पर नियंत्रण हासिल कीजिए।’

ट्रंप ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि दोषियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इससे पहले उन्होंने ईरान के प्रदर्शनकारियों से अपना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही थी और ये भी कहा था कि उनके लिए मदद रास्ते में है। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच दशकों से औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। ईरान का परमाणु कार्यक्रम, क्षेत्रीय प्रभाव और मानवाधिकार रिकॉर्ड लंबे समय से तनाव की वजह रहे हैं। अमेरिका पहले भी प्रतिबंधों, टैरिफ और द्वितीयक प्रतिबंधों के जरिए ईरान पर दबाव बनाता रहा है ताकि सीधे सैन्य टकराव से बचते हुए अपनी रणनीतिक पकड़ मजबूत रखी जा सके।

(समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)

author avatar
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular