Home भारत एआई समिट हंगामा: कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को 5...

एआई समिट हंगामा: कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान देशविरोधी नारे लगाए गए। नेपाल के जेन-जी की तर्ज पर देश को बांटने वाले नारे लगाए।

0
एआई समिट हंगामा: कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
IANS

नई दिल्लीः दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ‘इंडिया एआई इम्पैट समिट’ में विरोध प्रदर्शन करने पर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है। गिरफ्तारी के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया।

गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव शामिल हैं। शुक्रवार को सभी को दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ से प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान देशविरोधी नारे लगाए गए। नेपाल के जेन-जी की तर्ज पर देश को बांटने वाले नारे लगाए। उन्होंने प्रदर्शन की ऐसी जगह चुनी, जहां दूसरे देशों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे। पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने धक्कामुक्की की और इस दौरान कुछ पुलिसवालों को चोट लगी। इसके साथ ही, दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की 5 दिनों की कस्टडी मांगी।

अदालत ने पुलिस से पांच दिन की रिमांड का कारण पूछा। पुलिस की ओर से कहा गया, “मामले में जांच करनी है कि साजिश किसने रची और कौन-कौन लोग शामिल हैं। टी-शर्ट कहां छापी गईं?”

एआई समिट विवाद: भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस ने जवाब में साझा की गांधी की तस्वीर

आरोपियों के वकील ने पुलिस रिमांड की मांग का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये गिरफ्तारी लोकतंत्र की गरिमा को कम करने वाली है। अगर प्रदर्शन के चलते गिरफ्तारी होने लगी तो संसद में प्रदर्शन करने वाले सांसदों की भी गिरफ्तारी हो जाएगी।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने कहा, “आरोपी एक राजनैतिक दल से जुड़े हैं, जो विपक्ष में है। उन्होंने भारत मंडपम में शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। कहीं कोई सबूत नहीं है कि इन्होंने किसी को चोट पहुंचाई। प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में पुलिस रिमांड की कोई जरूरत नहीं है।”

बाद में पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की मांग को स्वीकार करते हुए शनिवार को सभी चार आरोपियों को 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया।

AI समिट में हंगामा, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन; भारत-अमेरिका डील को लेकर नारेबाजी

(यह खबर समाचार एजेंसी आईएएनएस फीड द्वारा प्रकाशित है, शीर्षक बोले भारत डेस्क द्वारा दिया गया है।)

author avatar
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version