MPESB MP Patwari & Other Post Recruitment 2026: मध्य प्रदेश एंप्लॉय सेलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत पटवारी समेत अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके तहत कुल 2,106 पदों पर रिक्तियां निकली है। इस भर्ती हेतु आवेदन 4 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त तय की गई है। वहीं इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 18 अगस्त ही तय की गई है।
आवेदन करते समय यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसमें संशोधन 23 अगस्त तक कर सकेंगे। इस भर्ती हेतु परीक्षा 22 सितंबर से शुरू होगी।
MPESB की इस भर्ती हेतु न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है और इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। वहीं, इसके लिए आयु में छूट भी प्रदान की गई है। ऐसे में भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ें।
MPESB Group 2 Sub Group 4 भर्ती के लिए क्या है योग्यता?
मध्य प्रदेश की इस भर्ती हेतु आवेदन करने की योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। वहीं, अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई हैं। इसके बारे में नोटिफिकेशन में विस्तृत जानकारी दी गई है।
इस भर्ती के तहत संविधान द्वारा आरक्षित वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 608 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 207 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 613 पद, एससी अभ्यर्थियों के लिए 274 और एसटी अभ्यर्थियों के लिए 404 पद आरक्षित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें – IBPS ने क्लर्क के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ग्रेजुएशन डिग्री वाले कर सकेंगे आवेदन
क्या है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग और दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 560 रुपये रखा गया है। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 310 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क में पोर्टल चार्ज 60 रुपये है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है। ऐसे में इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – UPSSSC ने PET परीक्षा के लिए शुरू किए आवेदन, 10वीं पास कर सकेंगे एप्लाई

