Homeभारतहिमंता बिस्वा सरमा फिर चुने गए NDA विधायक दल के नेता, 12...

हिमंता बिस्वा सरमा फिर चुने गए NDA विधायक दल के नेता, 12 मई को लेंगे सीएम पद की शपथ

हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

असम में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा पर भरोसा जताया है। भाजपा विधायक दल और एनडीए विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके साथ ही सरमा के दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

जानकारी के अनुसार, हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

शपथ की तैयारियां शुरू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने मीडिया को बताया कि समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह असम की राजनीति के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ 102 विधायक भी शपथ लेंगे और पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में संपन्न होगा।

सरकार गठन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने विशेष जिम्मेदारियां सौंपी थीं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक बनाया गया था, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। दोनों नेताओं ने विधायक दल की बैठक और सरकार गठन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई।

हिमंता बिस्वा सरमा का जन्म 1 फरवरी 1969 को गुवाहाटी में हुआ था। उन्होंने गौहाटी विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई भी की है। उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा एक जानी-मानी उद्यमी हैं। परिवार में एक बेटा नंदील और एक बेटी सुकन्या हैं।

असम की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले हिमंता बिस्वा सरमा के दोबारा मुख्यमंत्री बनने को भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में राज्य में भाजपा की लगातार मजबूत होती स्थिति को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

ये भी पढ़ेंः विजय ने शपथ लेते ही किए बड़े फैसले, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिला सुरक्षा टास्क फोर्स का ऐलान

समाचार एजेंसी आईएएनएस इनपुट

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular