HomeमनोरंजनK-Drama के आप भी हैं शौकीन?, मई में OTT पर धमाल मचाने...

K-Drama के आप भी हैं शौकीन?, मई में OTT पर धमाल मचाने आ रहे ये 7 जबरदस्त कोरियन ड्रामा

मई का महीना कोरियन ड्रामा के फैंस के लिए काफी मनोरंजक साबित होने वाला है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस महीने रोमांस, कॉमेडी और सुपरनैचुरल थ्रिलर का ऐसा तड़का लगने जा रहा है, जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे।

मई 2026 की तपिश के साथ ही कोरियन ड्रामों (K-Dramas) का पारा भी चढ़ने वाला है! ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस महीने रोमांस, कॉमेडी और सुपरनैचुरल थ्रिलर का ऐसा तड़का लगने जा रहा है, जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे।

एक्टर व सिंगर पार्क जी हून, जिन्हें ‘द किंग्स वार्डन’ में उनकी भूमिका के लिए काफी सराहना मिली और जिन्होंने पिछले महीने ही अपना सॉन्ग ‘Bodyelse’ जारी किया है, अब ‘द किचन सोल्जर’ की कहानी के साथ वापसी कर रहे हैं।

वहीं, पिछले साल सेना में भर्ती हुए और वर्तमान में मिलिट्री बैंड में सेवा दे रहे चा यून वू भी ‘द वंडरफूल्स’ सीरीज के साथ पर्दे पर दिखाई देंगे। मई में और कौन-कौन से के-ड्रामा रिलीज होने वाले हैं, आइए जानते हैं-

1. My Royal Nemesis

स्टारकास्ट: लिम जी-योन, हियो नाम-जून, जांग सेउंग-जो, किम मिन-सोक, ली से-ही
प्रीमियर डेट: 8 मई
टेलीकास्ट: शुक्रवार और शनिवार, रात 9:50 बजे (KST)
कहां देखें: SBS

यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसकी कहानी संघर्षरत अभिनेत्री शिन सियो-री (लिम जी-योन) के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब वह अचानक जोसियन काल की एक कुख्यात खलनायिका की आत्मा से प्रभावित हो जाती है। दूसरी ओर चा से-ग्ये (हियो नाम-जून) एक निर्दयी कारोबारी उत्तराधिकारी है, जिसे “पूंजीवाद का राक्षस” कहा जाता है। दोनों के बीच टकराव, हास्य और रोमांस इस शो की मुख्य खासियत होगी।

2. The Legend of Kitchen Soldier

स्टारकास्ट: पार्क जी-हून, यून क्युंग-हो, हान डोंग-ही, ली होंग-ने, ली सांग-यी
प्रीमियर डेट: 11 मई
टेलीकास्ट: सोमवार और मंगलवार, रात 8:50 बजे (KST)
कहां देखें: tvN, Viki

यह एक सैन्य फैंटेसी-कॉमेडी ड्रामा है, जो सेना के रसोइये कांग सुंग-जे (पार्क जी-हून) की कहानी दिखाता है। एक दिन उसके सामने अचानक एक रहस्यमयी “क्वेस्ट विंडो” खुलती है, जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है। यह मिशन उसे एक अप्रत्याशित सफर पर ले जाता है, जहां वह एक साधारण सैनिक से दिग्गज कुक बनने की राह पर निकल पड़ता है।

3. Azure Spring

स्टारकास्ट: किम ये-रिम (येरी), कांग सांग-जून
प्रीमियर डेट: 11 मई
टेलीकास्ट: सोमवार, रात 11 बजे (KST)
कहां देखें: MBN PLUS

यह एक भावनात्मक और हीलिंग यूथ ड्रामा है। 6 एपिसोड में इसकी कहानी सियो अन्ना (किम ये-रिम) और यून डोक-ह्यून (कांग सांग-जून) के इर्द-गिर्द घूमती है।

सियो अन्ना भविष्य के डर से अपनी जिंदगी में ठहराव महसूस कर रही है, जबकि यून डोक-ह्यून अतीत की यादों में कैद है और आगे बढ़ने में असमर्थ है। दोनों समुद्री गोताखोरों (महिला गोताखोर हैन्यो और पुरुष गोताखोर हैनाम) के रूप में काम करते हुए धीरे-धीरे एक-दूसरे की मदद से खुद को फिर से खोजते हैं।

4. The WONDERfools

स्टारकास्ट: पार्क यून-बिन, चा यून-वू, चोई डे-हून, इम सियोंग-जे
प्रीमियर डेट: 15 मई
कहां देखें: Netflix
रिलीज पैटर्न: सभी एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे

यह सुपरपावर कॉमिक-एक्शन ड्रामा 1999 की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जब दुनिया में प्रलय की भविष्यवाणियों को लेकर डर का माहौल था। कहानी ऐसे पड़ोसी युवाओं के समूह की है, जिन्हें अचानक सुपरपावर मिल जाती है। ये आम लोग फिर अपने शहर हैसियोंग की शांति को खतरे में डालने वाले खलनायकों से लड़ने निकल पड़ते हैं।

5. Fifties Professionals

स्टारकास्ट: शिन हा-क्यून, ओह जंग-से, हियो सुंग-ते, किम सांग-क्यंग, किम शिन-रोक, क्वोन युल, ली हाक-जू, हान जी-यून
प्रीमियर डेट: 22 मई
टेलीकास्ट: शुक्रवार और शनिवार, रात 9:50 बजे (Korea Standard Time/KST)
कहां देखें: MBC, Viki

यह एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा है, जो तीन ऐसे पुरुषों की कहानी बताता है जो कभी अपने-अपने क्षेत्रों के शीर्ष पर थे। लेकिन एक रहस्यमयी घटना के बाद उन्हें एक दूरदराज द्वीप पर निर्वासित कर दिया जाता है। वहां वे 10 साल पहले हुई उस घटना की सच्चाई तलाशते हैं जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी थी। ड्रामा में हास्य, रहस्य और भावनात्मक संघर्ष का मिश्रण देखने को मिलेगा।

6. Love Class 3

स्टारकास्ट: सेब्योल, सियो इहान, ली वू-जिन, पनुतुच साली
प्रीमियर डेट: 28 मई
टेलीकास्ट: गुरुवार और शुक्रवार, शाम 5 बजे (KST)
कहां देखें: Viki

लोकप्रिय BL कैंपस रोमांस सीरीज Love Class की तीसरी किस्त चार युवाओं ह्यून जे, सू आन, जे मिन और खुन की कहानी दिखाती है। यह ड्रामा K-pop स्टार बनने के सपनों और रोमांटिक रिश्तों के बीच उनकी जद्दोजहद को दर्शाता है।

7. Reborn Rookie

स्टारकास्ट: ली जून-यंग, जिन गू, सोन ह्यून-जू, ली जू-म्योंग
प्रीमियर डेट: 30 मई
टेलीकास्ट: शनिवार रात 10:40 बजे, रविवार रात 10:30 बजे (KST)
कहां देखें: JTBC, Viki

यह ड्रामा कांग योंग-हो (सोन ह्यून-जू) की कहानी है, जो एक बड़े कारोबारी समूह का शक्तिशाली चेयरमैन और बिजनेस जीनियस माना जाता है। एक दुर्घटना के बाद उसकी आत्मा एक युवा फुटबॉलर ह्वांग जून-ह्यून (ली जून-यंग) के शरीर में चली जाती है। इसके बाद शुरू होती है उसकी दूसरी जिंदगी और नई चुनौतियां।

इस हफ्ते लौट रहे चर्चित शोज

We Are All Trying Here (Netflix)

एपिसोड 7: 9 मई
एपिसोड 8: 10 मई

यह ड्रामा कू क्यो-ह्वान और गो यौन-जंग की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी को पेश करता है। कहानी एक महत्वाकांक्षी फिल्म निर्देशक की है, जो एक फिल्ममेकिंग ग्रुप The Eight का हिस्सा है।

अपने बड़े ब्रेक की तलाश में वह लगातार चिंता और असुरक्षा से जूझता रहता है। उसकी जिंदगी तब बदलती है जब उसकी मुलाकात एक ऐसी प्रोड्यूसर से होती है जिसे उसकी तीखी स्क्रिप्ट समीक्षाओं के कारण “The Ax” कहा जाता है। हालांकि बाहर से शांत दिखने वाली यह महिला भी अपने अतीत के घावों से जूझ रही होती है। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के जख्म भरने लगते हैं।

Filing for Love (Viki)

एपिसोड 5: 9 मई
एपिसोड 6: 10 मई

शिन हे-सन और गोंग म्युंग की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी वाला यह ऑफिस रोम-कॉम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कहानी हेमू ग्रुप के ऑडिट विभाग की नई टीम लीडर की है, जिसे कंपनी की सबसे युवा महिला एग्जीक्यूटिव माना जाता है। वह बेहद सख्त है और गलती बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती।

वह कंपनी के स्टार असिस्टेंट मैनेजर को अपनी टीम में लाती है, जिसे प्रमोशन की राह से हटाकर उसकी लो-प्रोफाइल टीम में भेज दिया जाता है। बदला लेने की नीयत से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे रोमांस में बदलने लगता है।

ये भी पढ़ेंः संगीतकार पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, क्या है आरोप?

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular