Homeखेलकूदयूसुफ पठान के ससुर-साले गिरफ्तार, गुजराती परिवार पर बेसबॉल बैट से हमले...

यूसुफ पठान के ससुर-साले गिरफ्तार, गुजराती परिवार पर बेसबॉल बैट से हमले का आरोप

पुलिस ने मामले में यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान, साले उमरशाद पठान और शोएब का गिरफ्तार किया है। शहबाज फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद यूसुफ पठान के ससुरालवालों को मुंबई पुलिस ने एक परिवार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। भायखला पुलिस ने इस मामले में यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान, उनके बेटे (साले) उमरशाद पठान और एक अन्य रिश्तेदार को हिरासत में लिया है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब 9 बजे भायखला इलाके में हुई। स्थानीय निवासी यूसुफ खान (30) अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी से सड़क पर जमा पानी उछलकर एक शख्स शोएब खान पर जा गिरा।

पीड़ित यूसुफ खान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तुरंत गाड़ी रोककर माफी भी मांगी, लेकिन शोएब ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बांस की लकड़ी से कार का विंडशील्ड तोड़ दिया। इस दौरान यूसुफ खान के साथ मारपीट भी की गई।

रास्ते में घेरकर किया हमला

जब घायल यूसुफ खान अपने परिवार के साथ शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मुलाकात खालिद खान (यूसुफ पठान के ससुर) से हुई। आरोप है कि खालिद खान ने अपने बेटे उमरशाद पठान और अन्य साथियों (शोएब और शेहबाज) के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने बांस की लाठियों और बेसबॉल बैट से यूसुफ खान और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में यूसुफ खान के भाई सलमान का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनके चाचा जाकी अहमद को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2), 115(2), 324, 352, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में शहबाज फरार है, जबकि अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और बरामद बांस की लाठियां और बेसबॉल बैट के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी सीसीटीवी फुटेज और गवाहों द्वारा स्पष्ट रूप से पहचाने गए हैं।

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular