Homeवीडियोबेहद तेज सर्दियाँ अचानक क्यों आ रहीं, कैसे और क्यों बदल रहा...

बेहद तेज सर्दियाँ अचानक क्यों आ रहीं, कैसे और क्यों बदल रहा हमारी धरती पर मौसमों का चक्र

सर्दियाँ हल्की हो रही हैं, गर्मियाँ जल्दी और अप्रत्याशित रूप से बेहत तेजी से आ रही हैं, बारिश का पैटर्न अनियमित हो गया है। जहां कम बारिश होती थी, वहां तेज और आपदा वाली बारिश और जहां बारिश होती रही थी, वहां कई-कई दिनों तक सूखे जैसे हालात।

सर्दियों का ठहराव, बसंत का नयापन, गर्मियों में तेज गर्मी, और बारिश की राहत…मोटा-माटी हजारों-हजारों साल से मौसम का यही च्रक धरती के अधिकांश हिस्सों में रहा है। मौसम के समय-समय पर बदलते जाने की ये रवायत इतनी गहरी रही कि इन पर सवाल उठाने की गुंजाइश ही नहीं थी। लेकिन, अब सवाल उठ रहे हैं। जो मौसम कभी अनुमान लगाने लायक था, अब अनिश्चित लगता है। क्यों फरवरी अब अप्रैल जैसा लगने लगा है, अप्रैल…जून-जुलाई जैसा, नवंबर…अगस्त जैसा। जिन मौसमों के साथ हम बड़े हुए हैं, क्या वे धीरे-धीरे गायब होते से नजर आ रहे हैं?

एक बड़ा बदलाव दुनिया भर में सभी महसूस कर रहे हैं, वो ये कि सर्दियाँ पहले से अधिक गर्म महसूस हो रही हैं। सर्दियां आ भी रही हैं तो अचानक बेहद तेज और कम समय के लिए और फिर अचानक ये गायब हो जाती हैं। मौसम में अचानक बदलाव, अचानक बहुत तेज ठंड या फिर गर्मी, अनियमित वर्षा और लंबे समय तक सूखा, ये सब मौसम के बदले पैटर्न को दिखाते हैं। पूरे साल में मौसम का मुख्य रूप से चार हिस्सों वाला चक्र अब खत्म हो रहा है। मौसमों ये उठापटक सभी महसूस कर रहे हैं, आखिर इसके पीछे का विज्ञान क्या है..वीडियो में जानिए

author avatar
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
विनीत कुमार
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular