Homeसाइंस-टेकक्या आपका WhatsApp भी अचानक बंद हुआ? स्क्रीन पर दिखा- 'अकाउंट अंडर...

क्या आपका WhatsApp भी अचानक बंद हुआ? स्क्रीन पर दिखा- ‘अकाउंट अंडर रिव्यू’, क्या है मामला

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब भारत में WhatsApp अपने प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर भी सरकार के जांच के दायरे में है। इस नए फीचर के जरिए भविष्य में यूजर बिना अपना मोबाइल नंबर साझा किए एक-दूसरे से व्हाट्सऐप पर संपर्क कर सकेंगे।

भारत समेत दुनिया भर के कई हिस्सों में सोमवार रात बड़ी संख्या में WhatsApp यूजरों को अचानक अपने अकाउंट पर ‘अंडर रिव्यू’ का नोटिस दिखाई देने लगा। इसके बाद यूजर कुछ समय के लिए इस मैसेजिंग ऐप की सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सके। साथ ही इस समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आ गई।

यह दिक्कत सोमवार रात भारतीय समय के अनुसार करीब 8 बजे सामने आई। कई यूजरों को व्हाट्सऐप की ओर से एक संदेश मिला, जिसमें कहा गया कि उनका अकाउंट कंपनी की ‘सेवा की शर्तों’ के अनुरूप है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। कंपनी ने बताया कि इस प्रक्रिया में यूजर की अकाउंट गतिविधि और डिवाइस से जुड़ी जानकारी की समीक्षा की जाएगी और मुख्य तौर पर 24 घंटे के भीतर ये हो जाएगा।

दूसरी ओर समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार WhatsApp के प्रवक्ता ने स्वीकार किया कि सुरक्षा उपायों को लागू करते समय कभी-कभी गलतियां हो सकती हैं।

प्रवक्ता ने कहा, ‘हम लगातार उन लोगों पर नजर रखते हैं जो हमारे प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों में हम अकाउंट बैन भी करते हैं ताकि अन्य यूजर्स सुरक्षित रह सकें। हालांकि, कई बार हमसे गलती हो जाती है। यदि ऐसा होता है तो हम उसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करते हैं, ताकि यूजर्स दोबारा सामान्य रूप से चैट कर सकें।’

सबसे ज्यादा चिंता की बात यह रही कि कई यूजर्स ने दावा किया कि वे केवल WhatsApp का आधिकारिक ऐप इस्तेमाल कर रहे थे, इसके बावजूद उनका अकाउंट बिना किसी चेतावनी के रिव्यू में डाल दिया गया। वहीं, व्हाट्सऐप ने प्रभावित यूजर्स को जिम्मेदारी से ऐप इस्तेमाल करने, चोरी हुए फोन और अकाउंट सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पढ़ने की सलाह भी दी है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की नाराजगी

अकाउंट बंद होने से परेशान कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी शिकायतें साझा कीं। एक यूजर ने लिखा, ‘मेरा WhatsApp अकाउंट बिना किसी वजह के बंद कर दिया गया है। मैंने अपील कर दी है, लेकिन वहां सिर्फ इतना लिखा है कि आमतौर पर 24 घंटे में समीक्षा पूरी होगी। मेरी कृपया जल्द मदद करें।’

वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘मेरा WhatsApp अकाउंट अचानक बिना किसी चेतावनी के बंद कर दिया गया। मैं सिर्फ आधिकारिक ऐप इस्तेमाल करती हूं और मेरा काम पूरी तरह व्हाटेसऐप पर निर्भर है। यह बिल्कुल अनावश्यक था। कृपया मदद करें।’

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब भारत में WhatsApp अपने प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर भी सरकार के जांच के दायरे में है। इस नए फीचर के जरिए भविष्य में यूजर बिना अपना मोबाइल नंबर साझा किए एक-दूसरे से व्हाट्सऐप पर संपर्क कर सकेंगे। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सोमवार रात सामने आई यह तकनीकी समस्या और यूजरनेम फीचर से जुड़ी सरकारी जांच के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं।

यह भी पढ़ें- आसाराम को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं, सुप्रीम कोर्ट में रेप की सजा पर रोक लगाने संबंधी याचिका AIIMS ने पर क्या कहा?

author avatar
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular