Homeखेलकूदविनेश फोगाट एशियन गेम्स-2026 की रेस से बाहर, 53 किग्रा वर्ग के...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स-2026 की रेस से बाहर, 53 किग्रा वर्ग के ट्रायल में हारीं

एशियन गेम्स-2026 इस साल जापान में आयोजित होने हैं। विनेश फोगाट पर सभी की नजरें इसलिए भी थीं, क्योंकि उन्हें ट्रायल में हिस्सा लेने तक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था।

नई दिल्ली: दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट एशियाई खेल-2026 की रेस से बाहर हो गई हैं। उन्हें शनिवार को ट्रायल के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही उनके एशियन गेम्स में हिस्सा लेने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। विनेश फोगाट ट्रायल में 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचीं, लेकिन नॉकआउट मुकाबले में उन्हें मीनाक्षी गोयल से हार का सामना करना पड़ा। गोयल ने फोगाट को 6-4 से हराया।

इससे पहले, विनेश ने अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करते हुए बेहद आक्रामक निशु के खिलाफ एक कड़े मुकाबले में जीत हासिल की और सेमीफाइनल में जगह बनाई।एशियन गेम्स-2026 इस साल जापान में आयोजित होने हैं। विनेश फोगाट पर सभी की नजरें इसलिए भी थीं, क्योंकि उन्हें ट्रायल में हिस्सा लेने तक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। दिल्ली हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट से उन्हें ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मिली जबकि भारतीय कुश्ती महासंघ नियमों का हवाला देते हुए इसके लिए तैयार नहीं था।

दमदार मुकाबला, फिर हार गईं विनेश

ट्रायल्स ज्योति के खिलाफ 7-1 की आसान जीत के बाद विनेश का सामना निशु से हुआ। निशु ने पहले ही कुछ मिनट में 5-0 की बड़ी बढ़त बना ली थी और एक समय लगने लगा कि विनेश का सफर यहीं खत्म होगा। इस दौरान ब्रेक ने विनेश को राहत दी। विनेश ट्रायल में तकनीकी रूप से अब भी कुशल नजर आईं, लेकिन मैट से दूर रहने का असर भी जरूर पड़ा है।

बहरहाल, निशु ने हाफ हेड लॉक का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करते हुए विनेश को काफी देर तक नियंत्रण में रखा। विनेश को बाजी पलटने के लिए एक बड़े दांव की जरूरत थी और उन्हें वह दांव दूसरे पीरियड में मिला। एक शक्तिशाली चार-पॉइंट थ्रो के बाद विनेश ने वापसी की जब उन्होंने निशु को मैट पर पटक दिया। इसके बाद दो और अंक मिलने से विनेश 6-5 से आगे हो गईं। जल्द ही स्कोर 6-6 हो गया, जिससे विनेश तय मानदंड के आधार पर आगे हो गईं।

ट्रायल में विनेश की भागीदारी की पुष्टि शुक्रवार को हुई थी, जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी थी। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली पीठ ने टिप्पणी की कि देश के लिए उनके योगदान को देखते हुए, वह इस मौके की हकदार हैं।

इससे पहले, भारतीय कुश्ती महासंघ ने जोर देकर कहा था कि वह केवल 50 किग्रा वर्ग में ही प्रतिस्पर्धा कर सकती हैं। यह एक ऐसा फैसला था जिसका उन्होंने जोरदार विरोध किया था और महासंघ पर पक्षपात का आरोप लगाया था। तमाम विवादों के बीच शनिवार सुबह विनेश को 53 किग्रा वर्ग के ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत मिली थी।

author avatar
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular