Friday, March 20, 2026
HomeरोजगारUP Police Constable Recruitment: यूपी में कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, हजारों...

UP Police Constable Recruitment: यूपी में कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, हजारों पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इसके तहत 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

UP Police Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) ने कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 32,379 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती हेतु आवेदन 31 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 30 जनवरी ही है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है, वहीं, अधिकतम आयु सीमा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 25 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 28 वर्ष तय की गई है।

UP Police कांस्टेबल भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। अभ्यर्थियों को अधिक जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस भर्ती हेतु अभ्यर्थियों से शारीरिक योग्यता भी मांगी गई है।

यह भी पढ़ें – BPSSC Havildar Clerk Recruitment: 64 पदों के लिए निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस की इस भर्ती हेतु कांस्टेबल सिविल, पीएसी कांस्टेबल, स्पेशल फोर्स बटालियन कांस्टेबल, कांस्टेबल फीमेल बटालियन, कांस्टेबल हॉर्समैन, जेल वार्डन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही इस भर्ती हेतु संविधान के तहत आरक्षण प्राप्त वर्गों के लिए भी पद आरक्षित किए गए हैं।

शारीरिक योग्यता क्या है?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती हेतु शारीरिक योग्यता अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मांगी गई है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 168 सेमी, एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 160 सेमी मांगी गई है।

वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 152 सेमी और एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 147 सेमी मांगी गई है।

पुरुष अभ्यर्थियों में सीना 79-84 सेमी मांगा गया है। वहीं, एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 77-85 सेमी मांगा गया है।

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई, एएसआई के पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4.8 किमी दौड़ पूरी करने के लिए 25 मिनट का समय तय किया गया है। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए 2.4 किमी की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी।

क्या है आवेदन शुल्क?

उत्तर प्रदेश की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 400 रुपये रखा गया है।

अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे। इसके अलावा यूपीआई के जरिए भी आवेदन कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस की इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments