शुक्रवार, मार्च 20, 2026
होमरोजगारIndian Army में अधिकारी बनने का मौका, NDA के लिए करें आवेदन

Indian Army में अधिकारी बनने का मौका, NDA के लिए करें आवेदन

नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) ने NDA के तहत भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 406 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन 28 मई से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तारीख 17 जून है। आवेदन शुल्क जमा करने की भी अंतिम तारीख 17 जून ही है। ऐसे में अगर भारतीय सेना में रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं तो यह सुनहरा अवसर है। 

इस भर्ती के तहत भारतीय सेना की तीनों सेनाओं थल सेना, भारतीय नौसेना, नौसेना अकादमी और भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती की जाएगी। ऐसे में भर्ती से संबंधित योग्यता के बारे में जानेंगे। 

यह भी पढ़ें – UPSC ने CDS के तहत निकाली भर्ती 

किस आयु वर्ग के लोग कर सकेंगे आवेदन?

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए 02-01-2007 से 01-01-2010 के बीच जन्मे लोग आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, एनडीए की इस भर्ती के लिए एक अधिसूचना भी जारी की गई है जिसमें आयु को लेकर कुछ छूट का प्रावधान है। ऐसे में अगर आवेदन करना चाहते हैं तो भर्ती से संबंधित जारी अधिसूचना जरूर पढ़ें। 

थल सेना – भारतीय सेना के इस अंग के लिए 208 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे छात्र आवेदन कर सकेंगे। 

भारतीय वायु सेना –  इस भर्ती के तहत भारतीय वायु सेना में 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं में गणित और विज्ञान विषय अनिवार्य हैं। 

भारतीय नौसेना– इसके लिए 42 पदों पर भर्ती होगी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा में विज्ञान और गणित विषय अनिवार्य हैं। 12वीं पास या 12वीं कक्षा में एनरोल छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। 

नौसैनिक अकादमी– यह भी भारतीय नौसेना का ही भाग है। इसके लिए 36 पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या 12वीं में पंजीकृत भी आवेदन कर सकेंगे।  हालांकि, गणित और विज्ञान विषय अनिवार्य हैं। 

क्या है आवेदन शुल्क? 

इसके लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। 

ऐसे में अगर भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यताओं को पूरा करते हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो https://upsconline.nic.in/instruction लिंक पर जाएं।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी पर शबनम शेख़ की कहानी