HomeकारोबारHDFC Bank में 3 बड़े अधिकारियों को निकाले जाने की खबर, क्या...

HDFC Bank में 3 बड़े अधिकारियों को निकाले जाने की खबर, क्या बताई जा रही वजह?

HDFC Bank ने शुक्रवार (20 मार्च) को तीन शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। ऐसे में सोमवार को इसका असर बाजार पर दिख सकता है।

देश की प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ब्रांच (शाखा) बैंकिंग समूह के प्रमुख संपथ कुमार को बर्खास्त कर दिया है। बैंक ने संपथ कुमार के अलावा दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी बर्खास्त किया है।

बैंक द्वारा यह कदम क्रेडिट सुइस के एडिशनल टियर-1 बॉन्ड की कथित तौर पर गलत बिक्री में संलिप्तता के आरोप में उठाया गया है। सीएनबीसी टीवी18 ने इस मामले में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से लिखा है।

संपथ कुमार के अलावा दो अन्य शीर्ष अधिकारी बर्खास्त

ब्रांच बैंकिंग समूह के प्रमुख के अलावा जिन दो अन्य अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है। उनमें कार्यकारी उपाध्यक्ष हर्ष गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पायल मन्धयान शामिल हैं। हर्ष गुप्ता मध्य पूर्व, अफ्रीका और एनआरआई ऑनशोर बिजनेस देखते थे।

गौरतलब है कि इन दोनों को दुबई ब्रांच में ऋण निवेशों की कथित हेराफेरी की जांच पूरी होने तक बीते साल जनवरी में बैंक से निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, इस मामले में एचडीएफसी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सीएनबीसी ने बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा कि ” असल में जो कुछ भी हुआ, वह संपथ की लापरवाही के कारण हुआ। भले ही उसने जानबूझकर गलत तरीके से शेयर न बेचे हों, लेकिन यह उसकी गलती थी। हर्ष और पायल इस गलत बिक्री में सक्रिय रूप से शामिल थे।”

HDFC डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती ने दिया था इस्तीफा

बैंक के एटी-1 खरीदारों में अधिकतर एनआरआई मूल के थे। इन लोगों ने आरोप लगाया कि बैंक के अधिकारियों ने उन्हें धोखा देकर उनकी विदेशी मुद्रा अनिवासी (एफसीएनआर) जमा राशि को भारत से बहरीन में स्थानांतरित करवा दिया था।

आरोप है कि बैंक के अधिकारियों ने क्रेडिट सुइस के एटी-1 बॉन्ड को फिक्स्ड मेच्योरिटी के रूप में गलत तरीके से बेच दिया। गौरतलब है कि बीते दिनों बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफा देने के बाद से गुरुवार (19 मार्च) को शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसका असर शुक्रवार (20 मार्च) को भी देखने को मिला।

यह भी पढ़ें – Share Market Update: शेयर बाजार में आज बढ़त, सेंसेक्स में 700 अंकों से ज्यादा का उछाल

बैंक में इस गिरावट का असर शेयर बाजार में भी दिखा। ऐसे में अब इन तीन अन्य अधिकारियों की बर्खास्तगी का असर भी सोमवार को बाजार पर देखने को मिल सकता है। बैंक के इस कदम पर निवेशकों की नजर रहेगी।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular