लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। लंबे समय से यूपी बीजेपी में इस संगठनात्मक फेरबदल का इंतजार किया जा रहा था। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पिछले साल दिसंबर में जिम्मेदारी संभालने के करीब छह महीने बाद यूपी में भाजप की नई टीम की घोषणा की गई है। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश मंत्री, मोर्चा अध्यक्षों और क्षेत्रीय अध्यक्षों समेत कई पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
माना जा रहा है कि इस नई टीम अब 2027 के विधानसभा चुनाव में संगठन की रणनीति और चुनावी अभियान की बड़ी जिम्मेदारी होगी। नई कार्यकारिणी में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश संगठन के विभिन्न पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें 19 मंत्री, 6 को मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष और कार्यालय मंत्री के नामों की भी घोषणा की गई है। नई टीम में 12 महिलाएं हैं।
पार्टी ने संगठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ कई नए चेहरों को मौका दिया है। सबसे चर्चित नामों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह शामिल हैं, जिन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रदेश पदाधिकारी) बनाया गया है। इससे पहले उनके बड़े भाई पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं समाजवादी पार्टी से आईं पूजा पाल को भी नई टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 14 दिसंबर 2025 को निर्विरोध अध्यक्ष पद संभाला था। अध्यक्ष बनने के बाद लगातार प्रदेश में इस बात की चर्चा थी कि वे अपनी नई टीम का ऐलान कब करेंगे। जबकि यूपी चुनाव भी करीब आ रहा है।
सभी छह क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले गए
भाजपा ने प्रदेश संगठन में व्यापक बदलाव करते हुए सभी छह क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बदल दिए हैं। पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी नवाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र की पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र की राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र की अवधेश कुमार द्विवेदी, काशी क्षेत्र की अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र की विनोद राय को सौंपी गई है।
इसके अलावा काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष दिलीप पटेल को अब पदोन्नत कर प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पाल को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि ब्रज क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष ध्रुवविजय शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष), देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष), अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
सरोज कुशवाहा इससे पहले मिर्जापुर की जिला प्रभारी और काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। वहीं विद्याभूषण गोंड इससे पहले एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे हैं।
दिनेश प्रताप सिंह मुख्य प्रवक्ता
नई टीम में दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई प्रदेश कार्यकारिणी को 2027 विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। चुनावी रणनीति तैयार करने, सदस्यता अभियान चलाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, रैलियों और प्रचार अभियानों के संचालन से लेकर केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के फैसलों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इसी टीम के कंधों पर होगी।
प्रदेश पदाधिकारी
| क्रम | नाम | पद |
|---|---|---|
| 1 | सुरेश राणा | उपाध्यक्ष |
| 2 | सत्यपाल सैनी | उपाध्यक्ष |
| 3 | ब्रज बहादुर | उपाध्यक्ष |
| 4 | धर्मेंद्र सिंह | उपाध्यक्ष |
| 5 | मोहित बेनीवाल | उपाध्यक्ष |
| 6 | देवेश कोरी | उपाध्यक्ष |
| 7 | प्रियंका रावत | उपाध्यक्ष |
| 8 | दुर्विजय शाक्य | उपाध्यक्ष |
| 9 | रमेश सिंह | उपाध्यक्ष |
| 10 | नीरज सिंह | उपाध्यक्ष |
| 11 | अर्चना मिश्रा | उपाध्यक्ष |
| 12 | पूजा पाल | उपाध्यक्ष |
| 13 | शंकर गिरी | उपाध्यक्ष |
| 14 | कामेश्वर सिंह | उपाध्यक्ष |
| 15 | कृतिका अग्रवाल | उपाध्यक्ष |
| 16 | सुरेश मौर्य | उपाध्यक्ष |
| 17 | राजेश यादव | उपाध्यक्ष |
| 18 | कृष्ण बिहारी राय | उपाध्यक्ष |
| 19 | आलोक गुप्ता | उपाध्यक्ष |
| 20 | रामप्रताप सिंह चौहान | महामंत्री |
| 21 | गीता शाक्य | महामंत्री |
| 22 | अभिजात मिश्रा | महामंत्री |
| 23 | उपेंद्र रावत | महामंत्री |
| 24 | संजय राय | महामंत्री |
| 25 | शंकर लोधी | महामंत्री |
| 26 | दिलीप पटेल | महामंत्री |
| 27 | राजेश चौधरी | महामंत्री |
| 28 | विजय शिवहरे | मंत्री |
| 29 | बसंत त्यागी | मंत्री |
| 30 | शिवभूषण सिंह | मंत्री |
| 31 | सहजानंद राय | मंत्री |
| 32 | अंकुर शर्मा | मंत्री |
| 33 | अनिल यादव | मंत्री |
| 34 | अवधेश श्रीवास्तव | मंत्री |
| 35 | विजय राजभर | मंत्री |
| 36 | प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा | मंत्री |
| 37 | किरण लोधी निषाद | मंत्री |
| 38 | राकेश बिंद | मंत्री |
| 39 | संचिता सिंह चौहान (लुनिया) | मंत्री |
| 40 | रजनी पांडेय | मंत्री |
| 41 | राहुल वाल्मीकि | मंत्री |
| 42 | महामेधा नागर | मंत्री |
| 43 | दीपमाला संतोषी | मंत्री |
| 44 | सुहासिनी जायसवाल | मंत्री |
| 45 | यतेंद्र शर्मा | मंत्री |
| 46 | आकांक्षा सोनकर | मंत्री |
क्षेत्रीय अध्यक्ष
| क्रम | नाम | पद |
|---|---|---|
| 1 | नवाब सिंह नागर | पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष |
| 2 | पूरन लाल लोधी | ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष |
| 3 | राम किशोर साहू | कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष |
| 4 | अवधेश द्विवेदी | अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष |
| 5 | अशोक चौरसिया | काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष |
| 6 | विनोद राय | गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष |
कार्यालय मंत्री
| क्रम | नाम | पद |
|---|---|---|
| 1 | भारत दीक्षित | कार्यालय मंत्री |
| 2 | अतुल अवस्थी | कार्यालय सह-मंत्री |
| 3 | लक्ष्मण सिंह | कार्यालय सह-मंत्री |
प्रवक्ता एवं मीडिया
| क्रम | नाम | पद |
|---|---|---|
| 1 | दिनेश प्रताप सिंह | मुख्य प्रवक्ता |
| 2 | मनीष दीक्षित | प्रदेश मीडिया संयोजक |
| 3 | हिमांशु राज पंडित | प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक |
मोर्चा अध्यक्ष
| क्रम | नाम | पद |
|---|---|---|
| 1 | रोहित मिश्रा | युवा मोर्चा – प्रदेश अध्यक्ष |
| 2 | प्रकाश पाल | पिछड़ा मोर्चा – प्रदेश अध्यक्ष |
| 3 | देवेंद्र सिंह | किसान मोर्चा – प्रदेश अध्यक्ष |
| 4 | अशोक रावत | अनुसूचित मोर्चा – प्रदेश अध्यक्ष |
| 5 | सरोज कुशवाहा | महिला मोर्चा – प्रदेश अध्यक्ष |
| 6 | विद्याभूषण गोंड | अनुसूचित जनजाति मोर्चा – प्रदेश अध्यक्ष |

