Homeविश्वस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद थाईलैंड ने ईरानी...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद थाईलैंड ने ईरानी दूत को किया तलब, तेहरान से माफीनामा की मांग की

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 11 मार्च को थाईलैंड के मालवाहक विमान पर हमला हुआ था। इसके लिए थाईलैंड ने ईरानी दूत को तलब कर माफीनामा मांगा है।

बैंकॉक: होर्मुज स्ट्रेट में थाई जहाज पर हमले के बाद थाईलैंड ने ईरान से माफी मांगने को कहा है। इस हमले में जहाज में आग लग गई थी और क्रू को जहाज छोड़ना पड़ा था। चालक दल के 23 में से 20 सदस्यों को बचा लिया गया था।

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने बताया कि घटना को लेकर स्पष्टीकरण मांगने के लिए ईरान के राजदूत को तलब किया गया है।

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में ईरानी राजदूत से मुलाकात का ब्योरा दिया। बताया, “डीपीएस (उप विदेश सचिव) सिरिलक ने ईरान के राजदूत से मुलाकात की और थाई झंडे वाले कार्गो शिप “मयूरी नारी” की घटना पर चिंता जताई, जिसे होर्मुज स्ट्रेट में नुकसान पहुंचाया गया था। थाईलैंड ने अपना कड़ा विरोध जताया और ईरानी अधिकारियों से माफीनामा जारी करने को कहा, साथ ही ये भी अनुरोध किया कि वो उस समय की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराएं। थाईलैंड ने सभी पार्टियों से संयम बरतने, डिप्लोमैटिक संवाद पर लौटने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की।”

बता दें, बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे थाई जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ था, जिससे उसमें आग लग गई और जहाज को नुकसान पहुंचा। मैरीटाइम एजेंसियों और सिक्योरिटी सूत्रों के अनुसार, ओमान के पास चल रहे इस जहाज को प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया था।

मयूरी नारी नामक जहाज पर हुआ था हमला

मयूरी नारी ओमान के उत्तर में करीब 11 नॉटिकल मील (करीब 18 किमी) दूर था, तभी उस पर हमला हुआ था। यह कैरियर 178 मीटर लंबा और 30,000 टन वजनी था। यह भारत में कांडला जा रहा था। इसका मालिकाना हक थाई ट्रांसपोर्ट कंपनी, प्रेशियस शिपिंग के पास है।

तसनीम न्यूज एजेंसी ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के हवाले से पुष्टि की कि जहाज को निशाना बनाया गया था। ईरानी अधिकारी लगातार कहते रहे हैं कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को ईरान से अनुमति लेनी होगी।

यह भी पढ़ें – होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड के मालवाहक जहाज पर हुआ हमला, सुरक्षित निकाले गए 20 क्रू सदस्य

ईरान से सटे स्ट्रेटेजिक स्ट्रेट में तीन जहाज अनजान प्रोजेक्टाइल से टकराए थे। इनमें से एक थाई बल्क कैरियर में आग लग गई, जिसके बाद उसे खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।)

author avatar
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular