स्विट्जरलैंड पुलिस ने गुरुवार (1 जनवरी) सुबह बताया कि ऑल्प्स के क्रास मोंटाना स्की रिसार्ट में हुए विस्फोट से कई दर्जन लोग मारे गए और अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना ले कॉन्स्टेलेशन में हुई जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और उस समय पर्यटक नए साल का जश्न मना रहे थे।
पुलिस ने क्या बताया?
स्विस मीडिया ने विस्फोट के पीछे अनुमान लगाया कि इसकी वजह आतिशबाजी हो सकती है, हालांकि पुलिस ने अभी कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया है।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, घटना के वक्त बार में 100 से अधिक लोग मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस, अग्निशमन और कई हेलीकॉप्टर वहां पहुंचे। विस्फोट के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई दर्जन लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने इससे पहले बताया था कि कई लोगों का जलने के कारण इलाज किया गया है।
ले कॉन्सटेलेशन की पुलिस के मुताबिक, आग स्थानीय समयानुसार करीब 1 बजकर 30 मिनट पर लगी। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है लेकिन यह पर्यटकों के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना माना रिसॉर्ट है। उन्होंने बताया कि हमने बहुत से लोगों को घायल और मृत देख रहे हैं। आग लगने के बाद लोग डरकर भागने लगे।
पुलिस के मुताबिक, इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और क्रांस मोंटाना में नो-फ्लाई जोन लगाया गया है।
घटना के वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद हैं और धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवारों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की गई है। क्रांस मोंटाना एक बेहद लोकप्रिय स्थल है जो ऑल्प्स पर्वतमाला के मध्य स्थित है। यहां पर स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और गोल्फ जैसी गतिविधियां होती हैं।
नए साल की शाम में हुई इस घटना में विदेशी पर्यटकों के भी मारे जाने की आशंका है। इटली के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, स्विट्जरलैंड पुलिस ने कम से कम 40 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
वहीं, आसपास के अस्पताल घायल लोगों से भर गए हैं। स्विट्जरलैंड मध्य यूरोपीय देश है और इसका 50 फीसदी से अधिक भाग ऑल्प्स पहाड़ियों से ढका हुआ है। आधिकारिक तौर पर इसे स्विस परिसंघ के नाम से जाना जाता है। बर्न इसकी राजधानी है। यहां पर स्विस फ्रैंक मुद्रा चलती है।

