Friday, October 10, 2025
Homeमनोरंजनसैफ अली खान की पीठ पर 6 बार चाकू घोंपा गया...3 संदिग्ध...

सैफ अली खान की पीठ पर 6 बार चाकू घोंपा गया…3 संदिग्ध हिरासत में, अब तक क्या जानकारी सामने आई है?

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के हमला हुआ है। सामने आई जानकारी के अनुसार चोरी के इरादे से अभिनेता के घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया। सैफ को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। अस्पताल ने बताया है कि खान की पीठ पर छह बार चाकू घोंपा गया।

इस घटना को लेकर सैफ अली खान की टीम ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उन पर हमला हुआ जिसका एक्टर ने डट कर हीरो की तरह मुकाबला किया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके घर और आसपास इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

करीना कपूर और बच्चे सुरक्षित

इस घटना में करीना कपूर और उनके बच्चों को कोई चोट नहीं आई है। वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मुंबई पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की इसके बाद आधिकारिक बयान जारी किया गया। मुंबई ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि सैफ को घटना के बाद लीलावती में को इलाज के लिए ले जाया गया, वहीं उसके बाद आरोपियों की जांच के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। बांद्रा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बॉलीवुड एक्टर का घर मुंबई स्थित बांद्रा के पॉश इलाके में है। उनके घर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हैं। ऐसे में उनके घर में चोरी करने की घटना काफी हैरान करने वाली हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सैफ और हमलावर के बीच हाथापाई भी हुई। बांद्रा पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

‘पीठ पर छह बार हमला…’, अस्पताल ने क्या बताया है?

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार लीलावती अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की पीठ पर छह बार हमला हुआ इनमें से दो जख्म गहरे हैं। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ को उनके बांद्रा स्थित घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू घोंपा। उन्हें सुबह 3:30 बजे अस्पताल लाया गया।

उत्तमानी ने बताया कि सैफ को छह बार चाकू घोंपा गया है, जिनमें से दो जख्म गहरे हैं। उत्तमानी ने बताया, ‘यह रीढ़ के पास है। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थेटोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका ऑपरेशन कर रही है।’

सैफ की टीम ने अभिनेता की ओर से एक बयान जारी किया है और पुष्टि की है कि चोरी का प्रयास किया गया था और यह भी उल्लेख किया है कि उनका ऑपरेशन किया जा रहा है।

वहीं, एक सूत्र ने दावा किया कि सैफ ने अपने परिवार की रक्षा के लिए बिना हथियार के चोर से लड़ाई की। यह घटना आधी रात को हुई। उन्होंने कड़ी टक्कर दी और परिवार को नुकसान पहुंचने से बचाया और इस प्रक्रिया में वह घायल हो गए। सैफ निहत्थे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चोरी के इरादे से घुसे चोर ने सैफ पर चाकू से हमला किया। जिससे वह घायल हो गए। चाकू उनकी पीठ पर घोंपा गया।

(समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा