Homeवीडियोअल जज़ीरा का एंटी इंडिया कैंपेन पार्ट 2!

अल जज़ीरा का एंटी इंडिया कैंपेन पार्ट 2!

अरब के देश कतर की फंडिंग से चलने वाले न्यूज चैनल अल जजीरा पर ये हमारी खास सीरीज का दूसरा एपिसोड है। पहले एपिसोड में हमने आपको बताया था कि अल जज़ीरा किस तरह Anti India Propaganda चलाता है।

मानवाधिकार जैसे खूबसूरत विचार की आड़ में अरुंधती रॉय जैसे विचारक, लेखक, बुद्धिजीवी अल जजीरा के प्लैटफॉर्म पर एंटी इंडिया प्रोपगंडा का हिस्सा और जरिया बनते हैं और कैसे अल-जज़ीरा भारत के मुसलमानों को भारत के खिलाफ उकसाता है।

भारत का लोकतंत्र, भारत की चुनी हुई सरकार, भारत के प्रधानमंत्री और हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ हर मुहिम में आगे रहता है।

जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर पूर्व तक – हर जगह अलगाववादी ताकतों को खाद पानी मुहैया कराता है। उन्हें आवाज देता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि भारत को सिस्टमैटिक तरीके से, योजनाबद्ध तरीके से कमजोर करने की कोशिशों में जुटे अल जजीरा और उसके एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा के प्रति सरकार आंख मूंद कर बैठी है?

इस वीडियो में हम अलजजीरा चैनल की स्थापना के पीछे की वजह, कतर की राजशाही, उसके एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा का विश्लेषण करेंगे और ये बतायेंगे कि कैसे अल जजीरा भारत में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version