Homeमनोरंजनमशहूर पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को 12 महीने की प्रोबेशन और एक...

मशहूर पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को 12 महीने की प्रोबेशन और एक दिन की जेल, जानें पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटनी ने वेट रेकलेस के तहत दोष स्वीकार किया है। कैलिफोर्निया कानून में यह लापरवाही से गाड़ी चलाने का कम गंभीर आरोप माना जाता है, जिसे आमतौर पर ड्राइविंग अंडर इन्फ्लुएंस मामलों में कम सजा के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) ने कैलिफोर्निया में दर्ज ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में कमिश्नर मैथ्यू नेमर्सन ने ब्रिटनी स्पीयर्स को 12 महीने की प्रोबेशन और एक दिन की जेल की सजा सुनाई। सोमवार को सिंगर ने अदालत में अपना जुर्म कबूल किया। हालांकि सुनवाई के दौरान वह कोर्ट में मौजूद नहीं थी। क्योंकि अमेरिकी कानून के तहत मामूली आपराधिक मामलों में आरोपी की व्यक्तिगत मौजूदगी जरूरी नहीं होती।

दक्षिणी कैलिफोर्निया की वेंचुरा काउंटी कोर्ट ने सिंगर पर अनिवार्य जुर्माना लगाया और तीन महीने का राज्य-मान्यता प्राप्त ड्राइविंग अंडर इन्फ्लुएंस (DUI) एजुकेशन प्रोग्राम पूरा करने का आदेश दिया। उन्हें हर हफ्ते थेरेपी सेशन में शामिल होने और महीने में दो बार मनोचिकित्सक से मिलने का भी निर्देश दिया गया है।

‘वेट रेकलेस’ चार्ज में माना दोषी

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटनी ने वेट रेकलेस के तहत दोष स्वीकार किया है। कैलिफोर्निया कानून में यह लापरवाही से गाड़ी चलाने का कम गंभीर आरोप माना जाता है, जिसे आमतौर पर ड्राइविंग अंडर इन्फ्लुएंस मामलों में कम सजा के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

ब्रिटनी के वकील ने सुनवाई के बाद कहा, “कोई भी किसी मामले में दोषी मानने से खुश नहीं होता, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में इसे पीछे छोड़ना सभी के लिए राहत की बात है।” उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटनी अब अपनी रिकवरी और जिंदगी को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं।

मार्च में हुई थी गिरफ्तारी

यह मामला 4 मार्च को सामने आया था, जब कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल के अधिकारियों ने उन्हें अनियंत्रित तरीके से गाड़ी चलाते हुए देखा और रोका था। नशे के लक्षण दिखने पर उनकी मौके पर ही जांच की गई और ‘ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस’ के संदेह में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्हें 5 मार्च की सुबह करीब 3 बजे हिरासत में लिया गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया गया। जेल रिकॉर्ड में इसे साइट एंड रिलीज मामला बताया गया।

रिहैब के बाद लौटीं घर

मामले के बाद ब्रिटनी स्वेच्छा से नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुई थीं। उनके वकील ने बताया कि उन्होंने रिहैब प्रोग्राम पूरा कर लिया है और अब घर लौट चुकी हैं। उन्होंने मीडिया में चल रही कुछ अन्य खबरों को गलत बताया। वेंचुरा काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एरिक नासारेन्क ने कहा कि DUI एक गंभीर अपराध है, लेकिन ब्रिटनी ने अपने कृत्य की पूरी जिम्मेदारी ली है।

गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद ब्रिटनी स्पीयर्स ने सोशल मीडिया पर इस घटना को ब्लेसिंग इन डिस्गाइज बताया था। उन्होंने कहा था कि इस घटना ने उन्हें एक “आध्यात्मिक यात्रा” की ओर बढ़ने का मौका दिया।

ये भी पढ़ें- धुरंधर 3 भी आने वाला है? इसके निर्माताओं में से एक ज्योति देशपांडे ने क्या खुलासा किया?

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular