Homeभारत'सिखों का अपमान', राहुल गांधी के रवनीत बिट्टू को 'गद्दार' कहने पर...

‘सिखों का अपमान’, राहुल गांधी के रवनीत बिट्टू को ‘गद्दार’ कहने पर बोले पीएम मोदी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने पर विवाद गहराया हुआ है। पीएम मोदी ने इसे सिखों का अपमान बताया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने पर विवाद जारी है। आज, 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे सिख समुदाय का ‘अपमान’ बताया है।

पीएम ने राहुल को ‘युवराज’ और ‘शातिर दिमाग वाला’ बताते हुए उन पर जमकर निशाना साधा है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा, “उनका (राहुल गांधी) अहंकार चरम पर है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले किसी और को गद्दार नहीं कहा। लेकिन उन्होंने सांसद (रवनीत सिंह बिट्टू) को गद्दार कहा, सिर्फ इसलिए कि वह सिख हैं। यह सिखों का अपमान है, गुरुओं का अपमान है। यह कांग्रेस में सिखों के प्रति भरी नफरत की अभिव्यक्ति है… वह (रवनीत) उस परिवार के सदस्य हैं, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया।”

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते आगे कहा, “सिर्फ इसलिए कि उन्होंने (रवनीत) अपनी राजनीतिक विचारधारा बदल ली, क्या वे देशद्रोही बन गए? यह कोई छोटी बात नहीं है। देश किसी नागरिक को देशद्रोही कहे जाने को कैसे बर्दाश्त कर सकता है?…यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोग कांग्रेस को डुबा देंगे।”

संसद में राहुल गांधी बनाम बिट्टू

ये पूरा विवाद बुधवार, 4 फरवरी को संसद परिसर से ही शुरू हुआ। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अन्य कांग्रेस सांसदों के साथ आठ सांसदों के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं संसद के मकर द्वार के बाहर से रवनीत अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे।

इस दौरान गांधी ने उसे ‘गद्दार’ कहा, जिस पर बिट्टू ने गांधी को “देश का दुश्मन” कहकर जवाब दिया।

इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारी सांसदों पर तंज कसते हुए कहा, “ये जंग जीत के आए हैं।” इस पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “देखो, गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इसका चेहरा देखो। (Here is a traitor walking right by. Look at the face.)”

साथी पार्टी सांसदों की हंसी के बीच, राहुल ने बिट्टू से हाथ मिलाते हुए यही बात दोहराई। राहुल ने व्यंग्यात्मक मुस्कान के साथ आगे कहा, “हेलो भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम (कांग्रेस में) वापस आओगे। (Hello, brother, my traitor friend. Don’t worry, you will come back (to Congress))”

यह भी पढ़ें – Budget Session 2026: विपक्षी महिला सांसदों के विरोध प्रदर्शन के बीच लोकसभा स्थगित, पीएम मोदी का भाषण रद्द

ऐसे में रवनीत कुछ पल के लिए रुके और फिर हाथ उन्होंने मिलाने से इनकार कर दिया। साथ ही “देश के दुश्मन” कहकर वो चले गए। हालांकि, कांग्रेस नेता उस पर ताने कसते रहे।

‘गद्दार’ (traitor) शब्द को अक्सर अपमानजनक माना जाता है, खासकर सिख समुदाय के लिए। दावा किया जाता है कि यह टिप्पणी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिखों को देशद्रोही करार दिए जाने की यादें ताजा कर देती है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular