Friday, March 20, 2026
HomeमनोरंजनOscar 2026: 'सिनर्स' और 'वन बैटल आफ्टर अनदर' का दबदबा; माइकल बी....

Oscar 2026: ‘सिनर्स’ और ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा; माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

Oscar 2026: 15 मार्च 2026 को आयोजित इस समारोह में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इस बार प्रेजेंटर के रूप में मंच पर नजर आईं।

Oscar 2026: लॉस एंजेलिस के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2026) समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह की मेजबानी कॉमेडियन और लेट-नाइट होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने की। कार्यक्रम में दुनियाभर की फिल्मों और कलाकारों को उनके उत्कृष्ट काम के लिए सम्मानित किया गया। इस बार अवॉर्ड्स में फिल्म ‘सिनर्स’ और ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

जहां ‘सिनर्स’ को 16 अलग-अलग श्रेणियों में नामांकन मिला, वहीं ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ 13 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई। हालांकि कई प्रमुख पुरस्कारों में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बाजी मारते हुए समारोह में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

माइकल बी. जॉर्डन और जेसी बकले को मिला बड़ा सम्मान

समारोह में फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए अभिनेता माइकल बी. जॉर्डन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (बेस्ट एक्टर) का ऑस्कर दिया गया। यह उनके करियर का पहला ऑस्कर पुरस्कार है। पुरस्कार प्राप्त करते समय वह मंच पर भावुक दिखाई दिए और उन्होंने ईश्वर, अपनी मां और फिल्म के निर्देशक रयान कूगलर का आभार जताया।

इस श्रेणी में माइकल बी. जॉर्डन ने टिमोथी शालामे, एथन हॉक और लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।

वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (बेस्ट एक्ट्रेस) का पुरस्कार फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए जेसी बकले को मिला। यह भी उनका पहला ऑस्कर है। बकले इस श्रेणी में जीत दर्ज करने वाली पहली आयरिश महिला बन गई हैं। उन्होंने मंच से अपने साथ काम करने वाली सभी कलाकारों और महिलाओं का धन्यवाद किया और कहा कि वह उनकी कला और समर्पण से प्रेरित हैं।

सहायक भूमिकाओं में सीन पेन और एमी मैडिगन का जलवा

सहायक भूमिकाओं की श्रेणी में भी कई चर्चित कलाकारों को सम्मान मिला। पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ में दमदार अभिनय के लिए सीन पेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला। फिल्म में उन्होंने कर्नल स्टीवन जे. लॉकजॉ का जटिल और प्रभावशाली किरदार निभाया है। यह उनके करियर का तीसरा ऑस्कर है, हालांकि सहायक अभिनेता की श्रेणी में यह उनका पहला पुरस्कार है।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड अभिनेत्री एमी मैडिगन को फिल्म ‘वेपन्स’ के लिए दिया गया। आलोचकों ने फिल्म में उनके प्रदर्शन की खूब सराहना की थी। लंबे समय से कैरेक्टर रोल्स निभा रहीं एमी के लिए यह पुरस्कार उनके करियर के अहम सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

तकनीकी श्रेणियों में भी कई फिल्मों का दबदबा

तकनीकी श्रेणियों में भी कई फिल्मों ने महत्वपूर्ण पुरस्कार जीते। बेस्ट साउंड का ऑस्कर फिल्म ‘एफ-1’ को मिला, जिसमें रेसिंग कारों के इंजनों और टायरों की प्रभावशाली आवाज़ ने जूरी को प्रभावित किया।

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का पुरस्कार फिल्म ‘सिनर्स’ के संगीतकार लुडविग गोरान्सन को मिला। वहीं इसी फिल्म के लिए ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर दिया गया। वह इस श्रेणी में पुरस्कार पाने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं।

अचीवमेंट इन विजुअल इफेक्ट्स के लिए ‘अवतार: द फायर एंड एश’ को सम्मान मिला, जबकि बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग का अवॉर्ड फिल्म ‘फ्रैंकस्टीन’ को दिया गया।

पटकथा लेखन (मूल पटकथा) की श्रेणी में ‘सिनर्स’ के लेखक और निर्देशक रयान कूगलर को ऑस्कर मिला। वहीं लेखन (एडेप्टेड स्क्रीनप्ले) और बेस्ट फिल्म एडिटिंग का पुरस्कार ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के नाम रहा।

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर ‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ को मिला, जबकि बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार ‘ऑल द एम्प्टी रूम्स’ ने जीता।

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का खिताब ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को दिया गया। इसके अलावा बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में ‘द सिंगर’ और ‘टू पीपल एक्सचेंज सलाइवा’ को संयुक्त रूप से विजेता चुना गया।

ऑस्कर 2026: प्रमुख विजेताओं की सूची

सर्वश्रेष्ठ फिल्म एडिटिंग:

  • वन बैटल आफ्टर अनदर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (बेस्ट एक्टर):

  • माइकल बी. जॉर्डन – सिनर्स

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (बेस्ट एक्ट्रेस):

  • जेसी बकले – हैमनेट

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर):

  • सीन पेन – वन बैटल आफ्टर अनदर

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस):

  • एमी मैडिगन – वेपन्स

सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा (बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले):

  • रयान कूगलर – सिनर्स

सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा (बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले):

  • पॉल थॉमस एंडरसन – वन बैटल आफ्टर अनदर

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी:

  • ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ – सिनर्स

सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत (बेस्ट ओरिजिनल स्कोर):

  • लुडविग गोरान्सन – सिनर्स

सर्वश्रेष्ठ साउंड:

  • एफ-1

सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स:

  • अवतार: द फायर एंड एश

सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइलिंग:

  • फ्रैंकस्टीन

सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग:

  • कैसेंड्रा कुलुकुंडिस – वन बैटल आफ्टर अनदर

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म:

  • मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म:

  • ऑल द एम्प्टी रूम्स

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म:

  • सेंटिमेंटल वैल्यू

सर्वश्रेष्ठ लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म:

  • द सिंगर और टू पीपल एक्सचेंज सलाइवा (संयुक्त विजेता)

15 मार्च 2026 को आयोजित इस समारोह में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इस बार प्रेजेंटर के रूप में मंच पर नजर आईं। अभिनेत्री ने अभिनेता जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को दिया।

जोआकिम ट्रायर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पिता और उसकी दो बेटियों के बीच के जटिल और तनावपूर्ण संबंधों को दर्शाती है। फिल्म की कहानी उन अनसुलझे पारिवारिक विवादों और कलात्मक विरासत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनसे यह परिवार जूझ रहा है। नॉर्वे की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे प्रतिष्ठित फिल्मकार की यात्रा है, जो अपने नई फिल्म प्रोजेक्ट पर काम करने के साथ-साथ अपने परिवार के साथ बिगड़े रिश्तों को सुधारने का प्रयास करता है।

आईएएनएस इनपुट के साथ

अनिल शर्मा
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments