Home साइंस-टेक ChatGPT Health: OpenAI ने जोड़ा नया फीचर, हेल्थ रिकॉर्ड रखने समेत मिलेंगी...

ChatGPT Health: OpenAI ने जोड़ा नया फीचर, हेल्थ रिकॉर्ड रखने समेत मिलेंगी कई सुविधाएं; क्या हैं चिंताएं?

ChatGPT Health फीचर ओपनएआई ने हाल ही में लांच किया गया है जिसमें यूजर के स्वास्थ्य संबंधी डेटा को स्टोर कर उनके बेहतर जानकारी देने की बात की गई है।

openai new feature chatgpt health know what are facilities
चैटजीपीटी हेल्थ, फोटोः वेबसाइट

ChatGPT Health: ओपनएआई (OpenAI) ने चैटजीपीटी में एक नया हेल्थ फीचर जोड़ा है। यह फीचर लोगों के मेडिकल रिकॉर्ड्स रखेगा और उन्हें बेहतर जवाब दे सकता है। हालांकि इस नए फीचर के साथ गोपनीयता (प्राइवेसी) को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोगों ने प्राइवेसी के खतरों संबंधी चिंता व्यक्त की है।

चैटजीपीटी हेल्थ फीचर अभी सिर्फ अमेरिका में ही लांच हुआ है। बीबीसी की खबर के मुताबिक, कंपनी चाहती है कि लोग अपने मेडिकल रिकॉर्ड के साथ-साथ MyFitnessPal जैसे ऐप से प्राप्त डेटा भी साझा करें, जिसका विश्लेषण करके व्यक्तिगत सलाह दी जाएगी।

ओपेनएआई के मुताबिक, 20 करोड़ से अधिक लोग हर हफ्ते स्वास्थ्य, फिटनेस और इससे जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछते हैं।

OpenAI ने क्या कहा?

ओपनएआई ने इस नए फीचर की लांचिंग के बारे में कहा कि “हम ChatGPT Health पेश कर रहे हैं, एक समर्पित अनुभव जो आपकी स्वास्थ्य जानकारी और ChatGPT की बुद्धिमत्ता को सुरक्षित रूप से एक साथ लाता है, ताकि आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी, तैयारी और आत्मविश्वास महसूस करने में मदद मिल सके।”

कंपनी ने कहा कि करोड़ो लोग चैटजीपीटी से स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछते हैं। चैटजीपीटी के इस नए फीचर के बारे में कंपनी ने कहा “ChatGPT Health, ChatGPT में मौजूद मजबूत गोपनीयता, सुरक्षा और डेटा नियंत्रणों पर आधारित है, जिसमें स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई अतिरिक्त, स्तरित सुरक्षाएँ शामिल हैं – जिसमें स्वास्थ्य संबंधी बातचीत को सुरक्षित और अलग-अलग रखने के लिए विशेष रूप से निर्मित एन्क्रिप्शन और अलगाव शामिल है।”

यह भी पढ़ें – एलन मस्क का X फिर विवादों में, AI ग्रोक पर अश्लील कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार ने भेजा है नोटिस; क्या है पूरा मामला

कंपनी ने इसे पूरी तरह से स्वास्थ्य के लिए समर्पित फीचर बताया है जहां किसी यूजर की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी स्टोर करने की बात कही गई है। कंपनी ने बताया इसमें यूजर की बातचीत, कनेक्टेड ऐप्स और फाइलें अन्य चैट्स से अलग रखी जाती हैं। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की मेमोरी अलग होती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी इसी दायरे में बनी रहे। स्वास्थ्य संबंधी चैट्स आपको चैट हिस्ट्री में दिखाई देंगी, जिससे आप आसानी से उन पर वापस जा सकते हैं, लेकिन जानकारी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी में ही रहती है।

कंपनी ने हालांकि कहा कि आवश्यकता पड़ने पर, ChatGPT आपकी गैर-स्वास्थ्य संबंधी चैट से संदर्भ का उपयोग कर सकता है—जैसे कि हाल ही में कोई यूजर किसी शहर से दूसरे शहर में शिफ्ट हुआ है या फिर लाइफस्टाइल में बदलाव हुआ है ताकि स्वास्थ्य संबंधी बातचीत को अधिक प्रासंगिक बनाया जा सके।

चैटजीपीटी हेल्थ को लेकर प्राइवेसी संबंधी चिंताएं

हालांकि अमेरिकी गैर लाभकारी संस्था सेंटर फॉर डेमोक्रेसी एंड टेक्नोलॉजी के एंड्रयु क्रॉफोर्ड ने इस नए फीचर को लेकर प्राइवेसी संबंधी चिंताएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने कहा “नई एआई स्वास्थ्य उपकरण मरीजों को सशक्त बनाने और बेहतर स्वास्थ्य परिणामों को बढ़ावा देने का वादा करते हैं, लेकिन स्वास्थ्य डेटा सबसे संवेदनशील जानकारी में से एक है जिसे लोग साझा कर सकते हैं और इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।”

उन्होंने आगे कहा कि एआई कंपनियां अपने सेवाओं के मूल्य को बढ़ाने के लिए उनमें अधिक वैयक्तिकरण लाने के तरीके खोजने में “कड़ी मेहनत” कर रही हैं।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version