Homeभारत24 साल बाद ओडिशा को मिला नया मुख्यमंत्री, 4 बार विधायक रहे...

24 साल बाद ओडिशा को मिला नया मुख्यमंत्री, 4 बार विधायक रहे मोहन माझी बनने जा रहे राज्य के पहले बीजेपी सीएम

भुवनेश्वर: केंद्र में सरकार बनाने के बाद भाजपा ने ओडिशा में भी सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा यहां पर एक सीएम और दो दो डिप्टी सीएम के फॉर्मूले पर सरकार का गठन करने जा रही है।

पार्टी ने मंगलवार को सीएम फेस का भी ऐलान किया है। भाजपा मोहन माझी को ओडिशा का अगला सीएम बनाने जा रही है। डिप्टी सीएम के पद को पार्वती फरीदा और केवी सिंह देव को सौंपा गया है।

ओडिशा की क्योंझर सीट से माझी ने विधानसभा चुनाव जीता है। 52 साल के माझी चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। बता दें कि 24 साल बाद ओडिशा को एक नया सीएम मिला है। बीजू दल के मुखिया नवीन पटनायक साल 2000 से 2024 तक सीएम थे। वे सीएम पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे हैं।

कौन हैं मोहन माझी

ओडिशा में भाजपा ने अपने पहले सीएम के तौर पर मोहन माझी को चुना है। माझी अनुसूचित जनजाति से आते हैं। उन्होंने साल 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व किया है।

माझी 2019 और 2024 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की थी। 2024 के चुनाव में बीजू जनता दल (BJD) की मीना माझी को 11 हजार वोटों से हराया था। साल 1997 में उन्होंने सरपंच से अपने करियर का शुरूआत किया था।

मोहन माझी बुधवार को सीएम पद का शपथ लेंगें। उनके शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। समारोह में शामिल होने से पहले पीएम मोदी भुवनेश्वर में एक रोड शो भी कर सकते हैं और फिर शपथग्रहण के लिए जनता मैदान में जाएंगे।

सीएम शपथग्रहण में शामिल होने के लिए नवीन पटनायक को मिला न्योता

इससे पहले ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवीन पटनायक से मुलाकात की है। प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा के पूर्व सीएम को शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया है।

बता दें कि हाल में राज्य में खत्म हुए विधानसभा चुनाव के 147 में से 78 सीटों पर भाजपा की जीत हासिल हुई थी। भाजपा के अलावा बीजेडी को 51 सीटें, कांग्रेस को 14 और अन्य को चार सीटें मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version