Friday, October 10, 2025
Homeमनोरंजनकियारा आडवाणी नहीं, कबीर सिंह के लिए मानुषी छिल्लर थीं मेकर्स की...

कियारा आडवाणी नहीं, कबीर सिंह के लिए मानुषी छिल्लर थीं मेकर्स की पहली पसंद, इस वजह से नहीं बन सकी बात

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया था जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों के अभिनय की काफी तारीफ हुई। लेकिन क्या आपको पता है कि कबीर सिंह में प्रीति के रोल के लिए कियारा आडवाणी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। बल्कि यह रोल पहले 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर को ऑफर किया गया था। हालांकि मेकर्स की मानुषी से बात नहीं बन सकी और यह रोल कियारा के हिस्से में चला गया। किस वजह से मानुषी ने यह फिल्म ठुकरा दी थी, इसका खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में किया।

मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद 2022 में उन्होंने ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार के साथ अभिनय की शुरुआत की। ‘पृथ्वीराज’ से पहले मानुषी को ‘कबीर सिंह’ के लिए अप्रोच किया गया। यह वही समय था जब वह मिस वर्ल्ड बनी थीं। मानुषी ने फिल्म करने से मना कर दिया। पूर्व मिस वर्ल्ड ने जूम टीवी के साथ बातचीत में बताया कि इसके बारे में उन्हें काफी देर से मालूम हुआ था।

मानुषी छिल्लर कबीर सिंह का इसलिए नहीं बन सकीं हिस्सा?

मानुषी से पूछा गया कि क्या इस बात में सच्चाई है कि आपको कबीर सिंह में कियारा आडवाणी के किरदार प्रीति के लिए संपर्क किया गया था?, मानुषी ने सहमति जताई और कहा कि उन्हें बहुत बाद में पता चला कि उन्हें शाहिद कपूर के साथ यह भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था। मानुषी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और उनके साथ एक साल का अनुबंध था, इसलिए बात नहीं बन सकी।

ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी ‘कबीर सिंह’

कबीर सिंह तेलुगु फिल्म “अर्जुन रेड्डी” (2017) का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक मेडिकल छात्र की भूमिका निभाई थी, जो गुस्सैल और आक्रामक होता है। वहीं कियारा आडवाणी ने प्रीति नामक एक मेडिकल छात्रा की भूमिका निभाई थी, जो कबीर सिंह से प्यार करती है। फिल्म में दिखाए गए मिसोगिनी और हिंसा के लिए इसकी आलोचना की गई थी। कुछ लोगों ने इसे महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने वाली फिल्म बताया था। आलोचनाओं के बावजूद कबीर सिंह शाहिद कपूर और कियारा के करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 278.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

कबीर सिंह ठुकराने के 5 साल बाद यानी 2022 में मानुषी ने ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार के साथ डेब्यू किया। मानुषी छिल्लर की इस साल दो फिल्में रिलीज हुईं, बड़े मियां छोटे मियां और वरुण तेज के साथ ऑपरेशन वैलेंटाइन। अलावा वह जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘तेहरान’ में भी नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा