Homeभारतदिल्ली में नवविवाहिता की फ्लैट से गिरने से मौत, परिवार ने हत्या...

दिल्ली में नवविवाहिता की फ्लैट से गिरने से मौत, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप; 72 दिन पहले हुई थी शादी

मृतक महिला का नाम आकृति सुतार था और वह पुष्प विहार की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, 4 जुलाई को लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन के इलाके में पालिका कुंज के NDMC फ्लैट्स से कथित तौर पर गिरने के बाद आकृति घायल हालत में मिली थी। उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नई दिल्ली: दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में शनिवार शाम एक 28 साल की नवविवाहिता महिला की कथित तौर पर एक इमारत से गिरने से मौत हो गई। उसके परिवार का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है।

मृतक महिला का नाम आकृति सुतार था और वह पुष्प विहार की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, 4 जुलाई को लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन के इलाके में पालिका कुंज के NDMC फ्लैट्स से कथित तौर पर गिरने के बाद आकृति घायल हालत में मिली थी। उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली में नवविवाहिता की मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

आकृति की शादी 24 अप्रैल 2026 को हुई थी। वह छतरपुर में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थीं और घटना वाले दिन भी काम पर गई थीं।

आकृति के परिवार के मुताबिक, शनिवार (4 जुलाई) शाम को उनकी आकृति से बात हुई थी। इस समय उन्होंने बताया कि वह ऑफिस से निकल चुकी हैं। हालांकि, कुछ ही देर बाद आकृति का फोन नहीं लग रहा था। जब परिवार ने खोजना शुरू किया तो उन्हें लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन से पता चला कि छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई है।

उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि आकृति की हत्या की गई है और उन्होंने उसके पति और ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि आकृति आत्महत्या नहीं कर सकती थी क्योंकि वह एक मजबूत महिला थी।

परिवार ने बताया कि आकृति ने लेबर डिपार्टमेंट में सेक्शन ऑफिसर के बेटे से शादी की थी। वह पुष्प विहार में सरकारी फ्लैट में रहते हैं।

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि BNSS की धारा 196 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जांच-पड़ताल (इनक्वेस्ट) की प्रक्रिया के लिए सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि वे घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और मामले की छानबीन जारी है। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, आकृति के परिवार के सदस्यों के बयान रिकॉर्ड कर लिए गए हैं।

हालांकि महिला के परिवार ने आत्महत्या की संभावना को खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि दहेज की मांगों को लेकर उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। आकृति के छोटे भाई ने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने के लिए इस घटना को आत्महत्या के तौर पर पेश किया जा रहा है। उसने कहा कि उसकी बहन मानसिक रूप से मजबूत थी और परिवार में सबसे बड़ी थी।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद आकृति को परेशान किया गया और उसके साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि यह लव-कम-अरेंज्ड मैरिज थी जो सिर्फ ढाई महीने पहले ही हुई थी और दावा किया कि शादी के बाद दहेज की मांग बढ़ गई थी।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular