Homeभारतमोकामा फायरिंगः बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, गलत करने...

मोकामा फायरिंगः बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, गलत करने वाले बचेंगे नहीं

पटनाः बिहार के पटना जिले के मोकामा इलाके में बुधवार और शुक्रवार को हुई फायरिंग के बाद विपक्ष जहां कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष बचाव में उतर आया है। इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार लगातार कानून का राज स्थापित करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि गलत करने वाले बचेंगे नहीं।

कानून तोड़ने वाले बचेंगे नहींः डिप्टी सीएम

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पूरी सजगता के साथ कानून का राज स्थापित कर रही है। छोटी-मोटी घटनाओं पर भी सरकार की नजर है। कानून तोड़ने वाले बचेंगे नहीं। प्रशासन ईमानदारी से लगा हुआ है।

मोकामा की घटना पर विपक्ष के सवाल उठाए जाने पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि विपक्ष को अपने समय को याद करना चाहिए। आज तो कानून का राज है। पुलिस अपना काम कर रही है। पहले के राज में क्या होता था, बिहार की जनता सब जानती है। कोई भी हो, सब के लिए कानून सम्मत कार्रवाई होगी।

विपक्ष को अपने जमाने का दिन याद करना चाहिएः रामकृपाल यादव

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने मोकामा फायरिंग पर कहा, “विपक्ष को अपने जमाने का दिन याद करना चाहिए। वह क्या दौर था? अभी कोई भी कानून अपने हाथ में लेता है तो सख्त कार्रवाई होती है। अब अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो वह बचता नहीं है। और अब भी नहीं बचेगा।”

क्या है पूरा विवाद?

बिहार के पटना में दो गुटों के बीच शुरू हुए विवाद में शुक्रवार को फिर से गोलीबारी हुई है। पटना के पंचमहला थाना के हेमजा गांव में मुकेश सिंह के घर पर गोलीबारी की गई है। मुकेश सिंह द्वारा एक दिन पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उल्लेखनीय है कि मुकेश सिंह नाम के शख्स के घर पर ताला खुलवाने पर विवाद हुआ था, जिसके बाद बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version