Friday, October 10, 2025
Homeभारत'पाकिस्तान का कश्मीर से सिर्फ इतना रिश्ता कि...', असीम मुनीर के बयान...

‘पाकिस्तान का कश्मीर से सिर्फ इतना रिश्ता कि…’, असीम मुनीर के बयान पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्लीः भारत ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर के उस बयान की कड़ी निंदा की जिसमें मुनीर ने कहा था कश्मीर इस्लामाबाद की “गले की नस” है। भारत ने मुनीर के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि पाकिस्तान का कश्मीर से संबंध “अवैध रूप से कब्जाए गए क्षेत्र को खाली करना है।”

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि “कोई विदेशी चीज गले में कैसे अटक सकती है? यह भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है। पाकिस्तान का इससे संबंध उस देश द्वारा कब्जाए गए अवैध क्षेत्रों को खाली कराना है।”

असीम मुनीर का बयान

विदेश मंत्रालय की तरफ से यह बयान असीम मुनीर के वीडियो के कुछ घंटो बाद आया है। दरअसल, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने आज प्रवासी पाकिस्तानी सम्मेलन को संबोधित किया था। इस दौरान मुनीर ने पाकिस्तानी नागरिकों से अपने बच्चों को पाकिस्तान की कहानी सुनाने का आग्रह किया था।

असीम मुनीर ने कहा था “कश्मीर पर हमारा और सरकार का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हम इसे नहीं भूलेंगे।”

इसके साथ ही मुनीर दो राष्ट्र के सिद्धांतों का जिक्र करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान दो देश हैं। एक देश नहीं हैं। इस दौरान मनीर ने यह भी कहा था कि “हम हिंदुओं से अलग हैं।” 

मुनीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जिसपर प्रतिक्रिया आ रही हैं। 

इस दौरान मुनीर ने यह भी कहा था पाकिस्तान की पुरानी पीढ़ियों ने देश के बहुत कुछ कुर्बान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि हमने भी देश के निर्माण में बहुत कुछ गंवाया है। हमें पता है कि इसकी रक्षा कैसे करनी है। 

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने देश के नागरिकों से यह भी आग्रह किया था कि वह पाकिस्तान की कहानी को न भूलें और अपने बच्चों को सुनाना भी न भूलें। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा