Friday, October 10, 2025
Homeमनोरंजनअनुराग कश्यप के ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी मामले में मनोज मुंतशिर की...

अनुराग कश्यप के ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी मामले में मनोज मुंतशिर की एंट्री

मुंबईः फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ब्राह्मणों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। इस बीच लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर की इसमें एंट्री हो गई है। मनोज ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अनुराग को चेतावनी दी है। 

इस वीडियो में मनोज ने कहा “अगर आपकी आमदनी कम है तो अपने खर्चों पर लगाम लगाइए और अगर आपकी जानकारी कम है तो अपने शब्दों पर लगाम लगाइए -अनुराग कश्यप आपकी आमदनी और जानकारी दोनों सीमित हैं। ब्राह्मण विरासत को एक इंच भी गंदा करने की हिम्मत आपमें नहीं है – हालाँकि, जैसा कि आपने अपनी इच्छा व्यक्त की है, मैं आपके घर कुछ तस्वीरें भेजना चाहता हूँ – फिर आप तय करें कि आप अपना गंदा पानी किस पर डालना चाहते हैं (पेशाब करना चाहते हैं)।”

इसके साथ ही मनोज ने अपने वीडियो में ब्राह्मण समुदाय के कुछ महान लोगों के नाम गिनाए जिनमें गोस्वामी तुलसीदास , आदि शंकराचार्य, चंद्रशेखर आजाद, अटल बिहारी वाजपेयी और अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। 

 मनोज ने कहा, “ब्राह्मणों की शानदार विरासत के सामने आप जैसे अनगिनत नफरत करने वाले खत्म हो जाएंगे।” इसके बाद उन्होंने कहा, “मैं एक ब्राह्मण हूं और आपको खुली चुनौती देता हूं- मेरे द्वारा दिए गए 21 नामों में से एक नाम चुनें और मैं आपको उसकी तस्वीर जरूर भेजूंगा और अगर आप अपनी बात पर अमल नहीं कर सकते तो बेहतर है कि अपनी हद में रहना सीखें।”

क्या है पूरा विवाद? 

दरअसल, अनुराग कश्यप की फिल्म ‘फुले’ 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन सीबीएफसी द्वारा कुछ सीन को हटाने के निर्देशों के चलते इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 25 अप्रैल करनी पड़ी। इसके बाद अनुराग ने कहा कि फिल्म महापुरुषों पर बनी है इसलिए इसे दिखाना चाहिए। 

फिल्म को लेकर ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा गया था उन्हें नकारात्मक रूप से दिखाया गया है। इस बाबत अनुराग ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज भी शेयर की थी। इन स्टोरीज पर लोगों ने कमेंट किया जिसमें एक कमेंट में अनुराग के लिए लिखा गया था कि ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं। इस कमेंट पर अनुराग ने ब्राह्मण समुदाय पर विवादित टिप्पणी की थी। 

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद अनुराग ने माफी मांग ली थी। इसके साथ ही अनुराग ने कहा था कि माफी सिर्फ एक लाइन के लिए मांग रहा हूं जिसे गलत तरीके से पेश किया गया। अनुराग ने यह भी कहा था कि उनकी परिवार की महिलाओं को रेप की धमकियां मिल रही थीं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा