Friday, October 10, 2025
Homeभारतमहाराष्ट्र सरकार में विभागों का आवंटनः फड़नवीस के पास गृह, शिंदे को...

महाराष्ट्र सरकार में विभागों का आवंटनः फड़नवीस के पास गृह, शिंदे को शहरी विकास, अजित पवार को वित्त का प्रभार

मुंबईः महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री की सिफारिश पर मंजूरी दे दी है। यह निर्णय शीतकालीन सत्र के समापन के बाद लिया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने गृह, ऊर्जा और कानून विभाग अपने पास रखा है, जबकि अजित पवार को वित्त विभाग दिया गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, जो कथित तौर पर गृह मंत्रालय चाहते थे, उन्हें शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) जैसे विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि फड़नवीस ने महाराष्ट्र कैबिनेट में अपनी पकड़ बनाए रखते हुए ऊर्जा (नवीकरणीय ऊर्जा को छोड़कर), कानून और न्याय, सामान्य प्रशासन, और सूचना व जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

मंत्रियों और उनके विभागों की सूची

मंत्री का नामविभाग
देवेंद्र फड़नवीसगृह, ऊर्जा, कानून
अजित पवारवित्त
एकनाथ शिंदेशहरी विकास, लोक निर्माण
चंद्र शेखर बावनकुलेराजस्व
उदय सामंतउद्योग
चंद्रकांत पाटिलउच्च और तकनीकी शिक्षा
गणेश नाइकवन
पंकजा मुंडेपर्यावरण
हसन मुश्रिफमेडिकल एजुकेशन
गुलाबराव पाटिलपानी आपूर्ति
राधा कृष्ण विखे पाटिलजलसंपदा
दादा भुसेस्कूल शिक्षा
अशोक विखेआदिवासी विकास
प्रताप सरनाईकपरिवहन
धनंजय मुंडेखाद्य आपूर्ति
अतुल सावेओबीसी विकास
संजय शिरसाटसामाजिक न्याय
भरत गोगवालेरोजगार

महायुति का वर्चस्व

देवेंद्र फड़नवीस और उनके दोनों उपमुख्यमंत्रियों, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने 5 दिसंबर को शपथ ली थी। इसके बाद, 15 दिसंबर को शुरू हुए शीतकालीन सत्र से पहले 39 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया। जिनमें भाजपा के 19, शिवसेना शिंदे गुट के 11, और एनसीपी अजित पवार गुट के 9 मंत्री शामिल हैं। महायुति गठबंधन ने 288 में से 236 सीटें जीती थीं, जबकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन केवल 49 सीटों पर सिमट गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा