Homeभारतलोकसभा चुनाव: छठे चरण में 338 करोड़पति मैदान में, नवीन जिंदल सबसे...

लोकसभा चुनाव: छठे चरण में 338 करोड़पति मैदान में, नवीन जिंदल सबसे अमीर, यूपी में मेनका गांधी के पास सबसे ज्यादा संपत्ति

दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है। इससे पहले असोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने उम्मीदवारों की ओर से चुनाव आयोग को दी गई जानकारियों का विश्लेषण कर रिपोर्ट प्रकाशित किया है। इसके अनुसार छठे चरण में कुल 869 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 866 उम्मीदवारों के दिए रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 866 में 180 (21 प्रतिशत) दागी छवि वाले हैं। इनके खिलाफ कोई न कोई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुल उम्मीदवारों में 141 ऐसे हैं जिन्होंने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले की जानकारी दी है। इसके अलावा 866 में से 338 (39 प्रतिशत) करोड़पति उम्मीदवार हैं। इन सबमें उद्योगपति नवीन जिंदल सबसे अमीर हैं, जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।

छठा चरण: किस दल से कितने दागी उम्मीदवार

कुछ प्रमुख और बड़ी राजनीतिक पार्टियों की बात करें तो एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के 51 में से 28 (55%) और कांग्रेस के 25 में से 8 (32%) उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। आम आदमी पार्टी (आप) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के खिलाफ मामले हैं। समाजवादी पार्टी (एसपी), बीजू जनता दल (बीजेडी) और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) से क्रमश: 75, 33 और 44 प्रतिशत दागी उम्मीदवार हैं। रिपोर्ट के अनुसार एसपी के 12 में से 9, तृणमूल के 9 में से चार और बीजपी के 6 में से दो प्रतिशत दागी हैं।

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार छह उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपने ऊपर हत्या से संबंधित मामले घोषित किए हैं। इसके अलावा 21 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं। 24 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर महिलाओं से संबंधित अपराध के मामले घोषित किए हैं। इन 24 में से तीन के ऊपर बलात्कार से संबंधित मामले हैं। 16 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर भड़काऊ भाषण से संबंधित मामले घोषित किए हैं।

छठा चरण: कितने करोड़पति उम्मीदवार मैदान में?

रिपोर्ट में उम्मीदवारों की वित्तीय स्थिति के बारे में भी विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कुल 866 में से 338 उम्मीदवार (39%) करोड़पति हैं। भाजपा के 51 उम्मीदवारों में से 48 (94 प्रतिशत) करोड़पति हैं। वहीं, कांग्रेस के 25 में से 20 उम्मीदवार (80%) करोड़पति हैं। इसके अलाबा बीजेडी के सभी 6 उम्मीदवार और आरजेडी के भी सभी चार उम्मीदवार करोड़पति हैं। जदयू के भी 4 में से सभी 4 उम्मीदवार करोड़पति हैं। आप के 5 में से 4 और तृणमूल के 9 में से 7 उम्मीदवार करोड़पति हैं। समाजवादी पार्टी के 12 में से 11 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

सबसे अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवार कौन हैं?

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक संपत्ति वाले शीर्ष तीन उम्मीदवारों में पहले स्थान पर भाजपा के नवीन जिंदल हैं। इनके पास 1,241 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इसके बाद बीजेडी के संत्रप्त मिश्रा (482 करोड़ से ज्यादा) और फिर आम आदमी पार्टी के डॉ. सुशील गुप्ता (169 करोड़ रुपये) का स्थान है। इनमें नवीन जिंदल और सुशील गुप्ता हरियाणा के कुरुक्षेत्र से मैदान में है। वहीं, मिश्रा ओडिशा के कटक से चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो यूपी से सबसे अमीर उम्मीदवार मेनका गांधी हैं। उनके पास 97 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वे सुल्तानपुर से चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से बसपा के उम्मीदवार राज कुमार आनंद के पास 83 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। टॉप-10 करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट में 7 हरियाणा से हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version