Homeभारतखान सर के कोचिंग संस्थान पर फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन का...

खान सर के कोचिंग संस्थान पर फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन का आरोप, बिहार अग्निशमन विभाग ने जारी किया नोटिस

मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हाल ही में हुई भीषण आग की घटना और सात लोगों की मौत के बाद राज्यभर में सार्वजनिक संस्थानों, कोचिंग सेंटरों और निजी अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जा रहा है।

पटनाः चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ ‘खान सर’ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिहार अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा किए गए फायर सेफ्टी ऑडिट में उनके कोचिंग संस्थान में कई गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आई हैं। इसके बाद विभाग ने संस्थान प्रबंधन को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है।

मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हाल ही में हुई भीषण आग की घटना और सात लोगों की मौत के बाद राज्यभर में सार्वजनिक संस्थानों, कोचिंग सेंटरों और निजी अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जा रहा है। इसी क्रम में सप्ताहांत के दौरान पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज की भी जांच की गई।

ऑडिट में क्या-क्या खामियां मिलीं?

बिहार अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संस्थान में कई अनिवार्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया। फायर ऑडिट टीम ने पाया कि भवन में केवल एक सीढ़ी है, जबकि आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा अग्निशमन उपकरणों की कमी और अन्य निर्धारित सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की भी बात सामने आई है।

अधिकारियों का कहना है कि कोचिंग संस्थान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बिहार अग्निशमन सेवा के कमांडेंट रितेश कुमार पांडेय ने बताया कि खान ग्लोबल स्टडीज का निरीक्षण इससे पहले मई महीने में भी किया गया था। उस समय भी कुछ सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आई थीं और उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए थे।

हालांकि विभाग का कहना है कि पिछली जांच के बाद अपेक्षित सुधार नहीं किए गए। इसी वजह से इस बार प्रशासन ने अधिक सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस जारी किया है।

Large crowd of young people gathers in a busy street with colorful posters and banners advertising UPSC coaching and a new foundation batch for Visnal Mathematics.
IANS

7 से 10 दिनों का समय

अग्निशमन विभाग ने कोचिंग संस्थान के प्रबंधन को सात से दस दिनों के भीतर सभी आवश्यक सुधार कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं किया गया, तो विभाग आगे की कार्रवाई पर विचार कर सकता है।

फायर सेफ्टी अभियान के तहत पटना के कई निजी अस्पतालों का भी निरीक्षण किया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमियां पाई गईं। हाल ही में मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में लगी आग में सात लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार और अग्निशमन विभाग सार्वजनिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहे हैं।

वाराणसीः अब शहर में एक भी मांस-मछली की दुकानें नहीं रहेंगी, नगर निगम सदन ने प्रस्ताव किया पास

समाचार एजेंसी आईएएनएस इनपुट के साथ

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular