HomeमनोरंजनJioHotstar का बड़ा दांव, दक्षिण भारत में 4,000 करोड़ का निवेश और...

JioHotstar का बड़ा दांव, दक्षिण भारत में 4,000 करोड़ का निवेश और नए कंटेंट स्लेट की घोषणा

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अगले पांच साल में दक्षिण भारत के क्रिएटिव सेक्टर में 4,000 करोड़ रुपये लगाने की योजना पेश की। कंपनी ने हाल ही में तमिलनाडु सरकार के साथ समझौता किया है ताकि राज्य में प्रोडक्शन इकोसिस्टम को मजबूत किया जा सके।

जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ने दक्षिण भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए बड़े निवेश और नए कंटेंट लाइन-अप की घोषणा की है। ये ऐलान चेन्नई में हुए उनके इवेंट ‘साउथ अनबाउंड’ में किया गया, जहां दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे मौजूद थे।

कार्यक्रम में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, अभिनेता और सांसद कमल हासन, मंत्री एमपी समीनाथन और जियोहॉटस्टारके वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। बिग बॉस के तीन होस्ट मोहनलाल, नागार्जुन और विजय सेतुपति भी मंच पर नजर आए।

4,000 करोड़ रुपये का निवेश

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अगले पांच साल में दक्षिण भारत के क्रिएटिव सेक्टर में 4,000 करोड़ रुपये लगाने की योजना पेश की। कंपनी ने हाल ही में तमिलनाडु सरकार के साथ समझौता किया है ताकि राज्य में प्रोडक्शन इकोसिस्टम को मजबूत किया जा सके।

कंपनी ने कहा कि वह क्षेत्रीय कहानियों पर आधारित नए फॉर्मेट, उभरते फिल्ममेकर्स और डिजिटल स्टोरीटेलर्स को मंच देगी। इसके लिए राइटिंग लैब, मेंटरशिप और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

इवेंट में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि दक्षिण भारत के योगदान ने भारतीय सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। उन्होंने जियोहॉटस्टार के साथ साझेदारी के भारी प्रभाव पर जोर देते हुए कहा, यह साझेदारी 1,000 प्रत्यक्ष नौकरियाँ और 15,000 अप्रत्यक्ष नौकरियाँ पैदा करेगी। हमारी सरकार सिनेमा के साथ मिलकर एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने यह भी कहा कि ओटीटी सिनेमा की जगह नहीं ले रहा है, बल्कि इसका विस्तार कर रहा है।

कमल हासन ने कहा कि मीडिया और मनोरंजन उद्योग में बड़ा बदलाव आ रहा है और अब दिशा दर्शक तय कर रहे हैं, न कि कोई डिवाइस या फॉर्मेट। उन्होंने कहा कि कहानियां किसी सीमा में नहीं बंधतीं और आज दक्षिण की स्थानीय कहानियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंच रही हैं।

नई फिल्मों और वेब सीरीज का बड़ा लाइन-अप

जियो हॉटस्टार ने तमिल, तेलुगू और मलयालम में अपना नया कंटेंट स्लेट जारी किया। तमिल में आने वाली प्रमुख सीरीज़ और फिल्में इस प्रकार हैं:

  • हार्टबीट सीजन 3 (Heartbeat 3)
  • द गुड वाइफ सीजन 2 (The Good Wife) (प्रियमणि)
  • एलबीडब्ल्यू – लव बियॉन्ड विकेट (LBW – Love Beyond Wicket)
  • रिज़ॉर्ट (Resort) -विजय-थलाइवासल विजय
  • लिंगम (Lingam)(कथिर-दिव्य भारती)
  • लव ऑलवेज (Love Always) (के-ड्रामा रूपांतरण)
  • काट्टान (Kaattaan)(विजय सेतुपति)

फीचर फिल्मों में Kenatha Kaanom (योगी बाबू) और ‘लकी द सुपरस्टार’ (जीवी प्रकाश–अनस्वरा राजन) शामिल हैं। नॉन-फिक्शन में नई रियलिटी सीरीज ‘सेकेंड लव’, जिसकी मेजबानी राम्या कृष्णन करेंगी।

इवेंट के दौरान मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बिग बॉस सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन और इंसानी भावनाओं से भरा एक अनुभव है। नागार्जुन और विजय सेतुपति ने भी शो के प्रभाव और युवा प्रतिभाओं को मिलने वाले अवसरों पर बात की।

author avatar
अनिल शर्मा
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
Anil Sharma, Anil Anuj, Anil anuj articles, bole bharat, बोले भारत, अनिल शर्मा, अनिल अनुज,
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular