Homeभारतझारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट जारी, 95.62 प्रतिशत छात्र सफल; देव तिवारी...

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट जारी, 95.62 प्रतिशत छात्र सफल; देव तिवारी बने स्टेट टॉपर

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं कला का रिजल्ट गुरुवार दोपहर जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 95.62 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में कुल 2,27,222 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2,17,273 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। 

साहिबगंज जिले के प्लस टू जेके हाई स्कूल राजमहल के देव तिवारी ने 500 में से 481 अंक हासिल कर राज्य टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। हजारीबाग के पदमा स्थित आरएन +2 हाई स्कूल की प्रेरणा कुमारी 470 अंकों के साथ स्टेट मेरिट लिस्ट में दूसरा और राजमहल के जेके हाई स्कूल के सूरज कुमार दास ने 466 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

सबसे पहले JAC रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध JAC 12th Arts Result 2025 link को क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलने पर कैंडिडेट्स को लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
इसके बाद सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC Result 2025 LIVE: SMS पर कैसे देखें झारखंड बोर्ड रिजल्ट

अगर ऑफिशियल वेबसाइट बंद होती है तो छात्र एसएमएस सेवा के माध्यम से अपनी मार्क्सशीट चेक कर सकते हैं।
मोबाइल फोन पर एसएमएस ऐप खोलकर मैसेज को इस फॉर्मेट में लिखें: RESULT (स्पेस) JAC12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर
संदेश को 56263 पर भेज दें।

बत दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की थी। इन परीक्षाओं में साढ़े तीन लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version