Homeविश्व'एक ही रात में ईरान को…', युद्धविराम प्रस्ताव खारिज करने के बाद...

‘एक ही रात में ईरान को…’, युद्धविराम प्रस्ताव खारिज करने के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि एक ही रात में ईरान के पावर प्लांट नष्ट कर दिए जाएंगे।

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (07) अप्रैल को ईरान को चेतावनी दी कि मंगलवार को उसे “पूरी तरह से नष्ट” किया जा सकता है। इससे पहले ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए समय सीमा जारी की थी।

ट्रंप ने न्यूज कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि “पूरे देश को एक रात में नष्ट किया जा सकता है और वह रात कल की रात हो सकती है।” इस दौरान ट्रंप ने ईरान को मध्यरात्रि तक महत्वपूर्ण समुद्री जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के अल्टीमेटम का भी जिक्र किया। इसमें बुधवार रात (जीएमटी) तक मार्ग खोलने या फिर उस पर हमले के लिए तैयार रहने के लिए कहा था।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को क्या धमकी दी?

इस दौरान ट्रंप ने कहा कि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान के सभी पुलों और पावल प्लांट को ‘चार घंटे’ में नष्ट कर देगा। उन्होंने आगे कहा, “मेरा मतलब है बुधवार को दोपहर 12 बजे (सुबह 4 बजे जीएमटी) तक पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाएगा, और अगर हम चाहें तो यह चार घंटे के भीतर हो जाएगा।”

उन्होंने आगे तर्क किया कि ईरान अपनी स्वतंत्रता के लिए कष्ट सहने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने ऐसे संदेशों को इंटरसेप्ट किया है जिनमें “बमबारी जारी रखने” का आग्रह किया गया था।

यह भी पढ़ें – दिल्ली विधानसभा में परिसर में घुसा नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की बरामद

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान में गिराए गए एक लड़ाकू विमान के चालक दल को बचाने में 170 से अधिक अमेरिकी सैन्य विमानों का इस्तेमाल किया गया था।

मीडिया संस्थान को भी दी धमकी

इस दौरान ट्रंप ने एक अज्ञात मीडिया संस्थान को धमकी दी कि अगर वह ईरान में लापता अमेरिकी सैन्य पायलट के बारे में जानकारी लीक करने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बताता है, तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि “हम उस मीडिया कंपनी के पास जाएंगे जिसने यह जानकारी जारी की है, और हम कहेंगे, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा। या तो जानकारी दो या जेल जाओ।”

यह भी पढ़ें – ईरान ने ठुकराया अमेरिकी युद्धविराम का प्रस्ताव, सामने रखीं ये शर्तें

ट्रंप की इस धमकी से पहले ईरान ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम समझौते को खत्म करने का निर्देश दिया था। समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक “ईरान ने युद्ध समाप्त करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर पाकिस्तान को अपनी प्रतिक्रिया दे दी है,” हालांकि उसने प्रस्ताव के विवरण का खुलासा नहीं किया।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मध्यस्थों ने मध्य पूर्व संघर्ष में 45 दिनों के युद्धविराम की योजना पेश की है, जिसे अब वाशिंगटन ने स्वीकार कर लिया है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular