तेहरानः ईरान के सर्वोच्च नेता आयातोल्ला अली खामेनेई कोम में ‘गंभीर’ चिकित्सा स्थिति से गुजर रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें हैं वह किसी भी तरह के निर्णय लेने में असमर्थ हैं। ऐसे में युद्ध के बीच चिंता की स्थिति है कि असल में फैसले कौन ले रहा है?
द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के खुफिया आकलन के मुताबिक 56 वर्षीय मोजतबा की हालत गंभीर है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, वह शासन से संबंधित किसी भी प्रकार का निर्णय लेने में असमर्थ हैं।
धार्मिक केंद्र कोम में हैं मोजतबा खामेनेई
इसमें यह भी बताया गया कि वह धार्मिक शहर कोम में हैं। खुफिया एजेंसियों को हालांकि, मोजतबा के ठिकाने की खबर थी। लेकिन इसका खुलासा नहीं किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आकलन पश्चिमी और क्षेत्रीय खुफिया नेटवर्कों में प्रसारित किया गया है। वाशिंगटन के लिए वैश्विक खुफिया जानकारी संसाधित करने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी से इस ज्ञापन के संबंध में संपर्क किया गया है। इसके साथ ही वाशिंगटन में ईरान के राजनयिक प्रतिनिधि से भी संपर्क किया गया है, जो वर्तमान में पाकिस्तानी दूतावास के माध्यम से काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें – ‘एक ही रात में ईरान को…’, युद्धविराम प्रस्ताव खारिज करने के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
ज्ञात हो कि पश्चिमी एशिया में जारी संकट के बीच मोजतबा खामेनेई अभी तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। हालांकि, उनके नाम से बयान सरकारी मीडिया द्वारा प्रसारित किए जा रहे हैं।
आयातोल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी
ईरान को लेकर एक अन्य दावा भी किया जा रहा है कि देश के पूर्व सुप्रीम लीडर आयातोल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए कोम में तैयारी चल रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ता दिखाई दे रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए मंगलवार को पूर्वी समयानुसार रात 8 बजे तक संघर्ष समाप्त करने के लिए एक समझौते की मांग की है। इससे पहले ईरान ने अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव को सोमवार (6 अप्रैल) को खारिज कर दिया था। इस दौरान ईरान ने कुछ शर्तें भी रखी थीं।
यह भी पढ़ें – ईरान ने ठुकराया अमेरिकी युद्धविराम का प्रस्ताव, सामने रखीं ये शर्तें
हालांकि, इसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को एक रात में पूरी तरह से नष्ट किया जा सकता है और वह रात कल भी हो सकती है।

