Homeविश्वईरानः इजराइली हमले में IRGC कमांडर की मौत; पत्नी, दो बच्चों भी...

ईरानः इजराइली हमले में IRGC कमांडर की मौत; पत्नी, दो बच्चों भी मारे गए

ईरान में हुए इजराइली हमले में आईआरजीसी कमांडर इस्माइल देहगान की मौत हो गई। इस हमले में देहगान के साथ पत्नी और दो बच्चों समेत सास की भी मौत हो गई।

तेहरान: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज एजेंसी ने वरिष्ठ आईआरजीसी कमांडर इस्माइल देहगान की मौत की पुष्टि की है। एजेंसी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बुधवार 11 मार्च को कर दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में देहगान के साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए। समाचार एजेंसी ने बताया कि हमले में उनकी पत्नी फरीदेह सादात सईदी, बेटी फातेमेह देहगान, बेटा मोहम्मद पारसा देहगान और उनकी सास सोगरा घासेमी की भी मौत हो गई, जबकि उनका एक अन्य बेटा मोहम्मद हुसैन देहगान घायल हो गया।

इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने की थी घोषणा

इससे पहले इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने 10 मार्च की सुबह घोषणा की थी कि उसने मध्य ईरान के रणनीतिक शहर अराक के हाफेजियाह इलाके में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया। इजरायली सेना का दावा था कि इस हमले का लक्ष्य एक वरिष्ठ आईआरजीसी कमांडर था।

अराक को ईरान के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर माना जाता है क्योंकि यहां अराक हेवी वाटर रिएक्टर स्थित है और इसके आसपास सेना से जुड़े कई औद्योगिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं। हालांकि जिस हाफेजियाह इलाके को निशाना बनाया गया वह मुख्य रूप से एक रिहायशी क्षेत्र है।

ईरान की राजधानी तेहरान में किया गया अंतिम संस्कार

एजेंसी ने कुछ विश्लेषकों के हवाले से बताया है कि शहर के भीतर किसी रिहायशी इमारत पर इस तरह का हमला यह संकेत देता है कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बेहद सटीक खुफिया जानकारी मुहैया कराई गई। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, हालिया हमलों में मारे गए कई आईआरजीसी कमांडरों और सैन्य अधिकारियों का अंतिम संस्कार राजधानी तेहरान के मेराज स्क्वायर में भी किया गया।

ईरानी सरकार अक्सर सैन्य अफसरों को “प्रतिरोध के शहीद” के रूप में संबोधित करती है।

वहीं, इजरायल का तर्क रहा है कि कई बार सैन्य कमांडर अपने घरों को ही कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में इस्तेमाल करते हैं और इसी चक्कर में निशाना बन जाते हैं।

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।)

author avatar
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular