Homeविश्वईरान ने मोसाद के लिए जासूसी कर रहे तीन लोगों को दी...

ईरान ने मोसाद के लिए जासूसी कर रहे तीन लोगों को दी फांसी, 700 को किया गिरफ्तार

तेहरानः ईरान ने इजराइल की जासूसी एजेंसी मोसाद के लिए काम करने वाले तीन जासूसों को फांसी दी है। ईरान द्वारा यह कदम इजराइल के साथ जारी तनाव के बीच उठाया गया है। इसके अलावा 700 अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 जून को दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराने के बाद युद्धविराम की घोषणा की थी। दोनों देशों ने इस पर सहमति भी जताई थी। 

ईरान की न्यूज एजेंसी मिजान के मुताबिक, जिन तीन लोगों को फांसी दी गई है उन पर इजराइल की मोसाद के साथ सहयोग करने के साथ-साथ एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की तस्करी करने का भी आरोप था। हालांकि, इस बारे में अधिक जानकारी नहीं साझा की गई है। 

700 अन्य लोगों की गिरफ्तारी

वहीं, 700 अन्य लोगों को इजराइल के साथ संपर्क में होने के चलते गिरफ्तार किया गया है। ईरान और इजराइल के बीच दशकों से संघर्ष जारी है। हाल ही में 12 दिन का युद्ध भी उसी संघर्ष का हिस्सा है। इससे पहले भी ईरान ने इजराइल के साथ संबंध रखने और मोसाद के संचालन में मदद करने वाले लोगों को फांसी की सजा दी है। 

ईरान-इजराइल तनाव का हालिया दौर 12 जून से शुरू हुआ था जब इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकाने नतांज पर हमला बोला था। इस संघर्ष के कुछ दिनों बाद अमेरिका भी इसमें शामिल हुआ था और तीन परमाणु स्थलों नतांज, फोर्दो और इस्फहान पर हमला बोला था। अमेरिका के युद्ध में प्रवेश करने के बाद से ही युद्धविराम की बात शुरू हुई। हालांकि, युद्धविराम के बाद भी ईरान और इजराइल ने इसका उल्लंघन करने को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए। डोनाल्ड ट्रंप ने इसका विरोध किया और इस पर निराशा व्यक्त की।

डोनाल्ड ट्रंप ने बाद में अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर कहा कि युद्धविराम लागू है। इजराइल अब ईरान पर हमला नहीं करेगा और इसके विमान वापस लौट रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version