Homeभारतपाकिस्तान ने लौटाया भारत का BSF जवान पूर्णम कुमार, 20 दिन बाद...

पाकिस्तान ने लौटाया भारत का BSF जवान पूर्णम कुमार, 20 दिन बाद हुई वतन वापसी

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के दवाब में बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को गिरफ्तारी से रिहा कर दिया है। बता दें कि 20 दिन पहले पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।

बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे। आज बुधवार को उन्हें संयुक्त चेक पोस्ट अटारी, अमृतसर के माध्यम से लगभग 10.30 बजे भारत को सौंप दिया गया। यह हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बीएसएफ कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे। भारतपाकिस्तान के बीच बढ़ रहे सैन्य तनाव के शुरुआती दिनों में ही 23 अप्रैल को पूर्णम गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर को क्रॉस कर गए थे। इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। शॉ 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान चले गए थे। तब से पाकिस्तानी रेंजर्स के कब्जे में थे। DGMO लेवल पर बातचीत के बाद उन्हें छोड़ा गया है। फिलहाल वे BSF अधिकारियों के साथ मेडिकल के लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी और फिर उन्हें घर जाने दिया जाएगा।

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के अगले दिन पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ जवान पूर्णव कुमार शॉ की दो फोटो जारी की थीं। पहली फोटो में पूर्णव पेड़ के नीचे खड़ा थे। उनकी राइफल, पानी की बोतल, बैग जमीन पर पड़ा था। दूसरी फोटो में जवान की आंखों पर पट्‌टी बंधी थी।

हज यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार सुबह हज यात्रियों का दूसरा जत्था हज हाउस से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। वे सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हो रहे हैं। श्रीनगर से हज यात्रियों का पहला जत्था 4 मई 2025 को रवाना हुआ था।

ऑपरेशन सिंदूर के कारण 7 मई और 12 मई को रवाना होने वाले हज यात्रियों की सात फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थीं। आज से फ्लाइट्स शुरू हुई हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर मंगलवार से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हुए हैं। दूसरी तरफ, पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर भी मंगलवार-बुधवार की रात पहली फ्लाइट लैंड हुई। यह फ्लाइट कतर एयरवेज की थी। इंडिगो एयरलाइंस ने भी पंजाब के लिए बुधवार से फ्लाइट शुरू करने की घोषणा कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version