Homeखेलकूदभारत ने 8 साल बाद जीता एशिया कप का खिताब, दक्षिण कोरिया...

भारत ने 8 साल बाद जीता एशिया कप का खिताब, दक्षिण कोरिया को दी 4-1 से मात

भारत ने 8 साल बाद एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने फाइनल मुकाबले में कोरिया को 4-1 से मात दी।

राजगीरः भारत ने आठ साल बाद हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से मात दी। यह मुकाबला बिहार के राजगीर में खेला गया। हॉकी एशिया कप में भारत ने चौथी बार खिताब अपने नाम किया। दिलप्रीत सिंह ने इस मुकाबले में दो गोल दागे। सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में गोल दागा और अमित रोहितास ने आखिरी क्वार्टर में गोल दागा।

इससे पहले भारत ने एशिया कप का खिताब साल 2017 में अपने नाम किया था। इस दौरान भारत ने फाइनल में मलेशिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था। यह फाइनल मुकाबला ढाका में खेला गया था।

मलेशिया तीसरे और चीन चौथे स्थान पर रहा

राजगीर में खेले गए इस टूर्नामेंट में मलेशिया तीसरे स्थान पर रहा। मलेशिया ने चीन को 4-1 से मात दी। वहीं, जापान पांचवे स्थान पर रहा।

इससे पहले जब टूर्नामेंट में भारत और कोरिया की टीमें आमने-सामने आई थीं तो भारत ने जल्दी गोल दागे थे और बाद में कोरिया ने उनपर दबाव बनाया जिसके बाद भारत पिछड़ गया था। फाइनल मुकाबले में भारत ने यह गलती नहीं दोहराई।

यह भी पढ़ेंमहिला वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी में नहीं आएगी पाकिस्तानी टीम, गुवाहाटी में है कार्यक्रम

भारत ने शुरुआत में ही इस मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत की और 30 सेकंड के अंदर ही पहला गोल दाग दिया। हरमनप्रीत सिंह ने कोरियाई मिडफील्डरों के बीच से गेंद सुखजीत को पास की और उन्होंने गोलपोस्ट तक पहुंचाई।

हालांकि, कोरिया ने भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन असफल रही। कोरिया ने एक विपक्षी खिलाड़ी पर तीन खिलाड़ियों को तैनात करने की योजना बनाई। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने टैकल से बचने के लिए स्टिक स्किल्स का इस्तेमाल किया।

भारत ने कोरिया का दबाव नहीं पड़ने दिया

कोरिया का दबाव हालांकि अधिक था और उन्होंने गेंद पर कब्जा बनाए रखा, हालांकि भारत ने डिफेंसिव खेलकर गलतियों से बचाया। भारत को 20वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला था, हालांकि उसपर सफलता नहीं मिल सकी। भारतीय खिलाड़ियों ने कोरिया के डिफेंस से बचने के लिए लंबे-लंबे शॉट लगाए।

कोरिया को मैच के 40वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, कोरिया को इसमें सफलता नहीं मिली। भारत को दूसरा गोल 28वें मिनट में मिला और तीसरा गोल 44वें मिनट में मिला।

यह भी पढ़ें – भारत के युकी भांबरी ने रचा इतिहास, पहली बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

50वें मिनट में भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला और अमित रोहिदास ने बिना कोई गलती किए गोल पोस्ट में दाग दिया। इस तरह से भारत का स्कोर 4-0 हो गया। वहीं, कोरिया ने पहला गोल 51वें मिनट में दागा।

एशिया कप का खिताब जीतने के बाद भारत की स्थिति मजबूत हुई है और विश्व कप के लिए जगह पक्की कर ली है। वहीं, मलेशिया ने चीन को हराया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जापान इस टूर्नामेंट में पांचवे स्थान पर रहा। जापान ने बांग्लादेश को 5-1 से हराकर इस स्थान पर जगह बनाई।

राजगीर में भारतीय टीम ने 8 साल बाद एशिया कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular