Homeवीडियोपप्पू यादव ने RJD की नींद क्यों उड़ा दी है?

पप्पू यादव ने RJD की नींद क्यों उड़ा दी है?

पटना: क्या कांग्रेस ने बिहार में अपने सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्या आरजेडी के वोट बैंक में सेंध लगाने की कांग्रेस ने एक सुनियोजित कोशिश शुरु कर दी है।

बड़ी मछली जिस तरह छोटी मछली को खा जाती है, उसी तरह कांग्रेस…. बिहार में आरजेडी के आधार वोट को छीन लेना चाहती है और इसीलिए पप्पू यादव की यात्रा ने बिहार में खलबली मचाई है।

दरअसल बिहार में ठीक एक साल बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसीलिए बिहार की चुनावी राजनीति वोटरों को लुभाने के लिए रथ पर सवार है। कमोबेश सभी राजनीतिक दल यात्राओं के बहाने अपनी जमीन को परखने या अपनी जमीन पक्की करने के लिए निकल पड़े हैं।

उस कड़ी में एक यात्रा बेहद अहम है। वो है पप्पू यादव की। पप्पू यादव बिहार में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद हैं। वो 29 सितंबर से एक यात्रा निकालने वाले है जिसका नाम वक्फ संवैधानिक अधिकार यात्रा है।

वो यात्रा बिहार के अररिया से शुरु होगी जो बिहार की राजधानी पटना तक जाएगी। यह यात्रा वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ है जिसे कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार लेकर आई थी।

पप्पू यादव की इस यात्रा से आरजेडी में खलबली मच गई है क्योंकि सवाल यादव के साथ मुस्लिम वोट बैंक के भी खिसकने का है। कहा ये भी जा रहा है कि पप्पू यादव ये यात्रा कांग्रेस को चुनावी लाभ पहुंचाने और आरजेडी की जमीन खिसकाने के लिए कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version