Friday, March 20, 2026
HomeरोजगारHPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है...

HPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

HPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 50 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 फरवरी है।

HPSC Assistant Engineer Recruitment 2026: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 50 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं।

इस भर्ती हेतु आवेदन 13 जनवरी को निकाले गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 फरवरी है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है। इसके साथ ही आयु सीमा में कुछ छूट प्रदान की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

HPSC की भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

एचपीएससी की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता यूजीसी और एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री मांगी गई है। इसके अलावा हाई स्कूल तक हिंदी, संस्कृत से पास होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें – NPCIL ने विभिन्न पदों के लिए निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

इस भर्ती के तहत अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 25 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 7 पद, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 5 पद और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 13 पद मांगे गए हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। इसके लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये रखा गया है। इसके अलावा अन्य सभी श्रेणी और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखे गए हैं। वहीं, दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा यूपीआई के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – UP Police Constable Recruitment: यूपी में कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, हजारों पदों पर निकली भर्ती

ऐसे में अगर भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यता रखते हैं तो इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बेहतर मौका है। ऐसे में अगर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://hpsc.gov.in/en-us/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments