HomeमनोरंजनHousefull 5: ‘हाउसफुल 5’ के टीजर में छा गए किरदार, अक्षय-नाना...

Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ के टीजर में छा गए किरदार, अक्षय-नाना पाटकेर से बचकर रहना

लंबे इंतजार के बाद फाइनली ‘हाउसफुल 5’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के 1 मिनट 16 सेकंड के टीजर में 18 स्टार्स की झलक दिखाई गई। सबका अलग अंदाज है, लेकिन 5 एक्टर्स ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। फिल्म की कहानी एक क्रूज पर बुनी गई है। जहां खूब मस्ती और पार्टी होती है, लेकिन असली ट्विस्ट आता है एक मर्डर के बाद। आखिर किसका क्रूज में खून हुआ है और करने वाला कौन है? फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द है।

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में तैयार फिल्म में काफी लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है। टीजर की शुरुआत में एक क्रूज समंदर के बीच चलता नजर आता है। इस पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट सवार है। क्रूज पर गाना-बजाना चल रहा है, कि तभी अक्षय कुमार की एंट्री होती है और उनके बाद चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर को दिखाया जाता है।

टीजर को देख फैंस की एक्साइटमेंट

अचानक झूमर के ऊपर से एक लाश आकर गिरती है। मर्डर करने वाला हत्यारा मास्क पहने नजर आता है। कौन है ये हत्यारा? इस पर सस्पेंस है। इस टीजर को देख फैंस काफी उत्साहित हैं। यानी यह हॉरर कॉमेडी अब एक मर्डर मिस्ट्री भी होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।

इस टीजर को अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा- ‘आज से 15 साल पहले…पागलपन शुरू हुआ! भारत की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी 5वीं फिल्म के साथ वापस आ गई है, और इस बार यह सिर्फ खलबली और कॉमेडी नहीं है… बल्कि एक किलर कॉमेडी है! यहां पेश है हाउसफुल 5 का टीजर! फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

2010 में आई थी ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म

बता दें कि अक्षय कुमार और रितेश देशमुख शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। बाकी कलाकार बाद में जुड़ते गए। ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पहली कॉमेडी फिल्म साल 2010 में आई थी। दो साल बाद ‘हाउसफुल 2’ आई। इन दोनों फिल्मों को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। 2016 में ‘हाउसफुल 3’ रिलीज हुई, जिसे साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया।

2019 में ‘हाउसफुल 4’ पर्दे पर रिलीज हुई। इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया। अब ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version