लखनऊ का नाम सुनते ही पहले नवाब या फिर कबाब आपके मन में आते होंगे। आना भी चाहिए क्योंकि इनकी चर्चा गाहे-बगाहे खूब होती है। हालांकि, किसी शहर की तहजीब को गढ़ने में आम लोगों का भी विशेष योगदान होता है।
इन्हीं आम लोगों के किस्सों को जाने-माने किस्सागो हिमांशु बाजपेई ने अपनी किताब ‘किस्सा-किस्सा लखनउवा’ में बेहतरीन अंदाज में लिखा है। वीडियो देखें और इस पर अपनी राय व्यक्त करें। यह भी बताएं कि आप किस शहर से यह वीडियो देख रहे हैं।

