Homeभारतहिमाचल प्रदेशः पेपर लीक की खबरों के बाद 12वीं की अंग्रेजी की...

हिमाचल प्रदेशः पेपर लीक की खबरों के बाद 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त

शिमलाः हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने पेपर लीक की खबरों के बीच 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे राज्य के लिए यह कदम उठाया गया है। 

चंबा जिले के चोवारी स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में अनियमितता देखने के बाद प्रशासन की तरफ से यह कदम उठाया गया है। इस स्कूल में शिक्षकों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान गलती से 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र खोल दिया था। 

आठ मार्च को होनी थी परीक्षा

10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सात मार्च को होनी थी जबकि 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा आठ मार्च को होनी थी। बोर्ड को इसकी जानकारी एक गुमनाम सूचना के जरिए मिली।

इसमें दावा किया गया था कि आधिकारिक नोटिस में दिए गए समय और तारीख से पहले 12वीं कक्षा के अंग्रेजी प्रश्नपत्र को खोल दिया गया था। 

वीडियो डॉक्युमेंटेशन ऐप से प्राप्त किया वीडियो

इसके बाद बोर्ड ने वीडियो डाक्यूमेंटेशन के माध्यम से आरोपों को प्रमाणित किया। वीडियो एग्जाम मित्र ऐप के माध्यम से प्राप्त किया गया। इस ऐप को परीक्षा की निगरानी बढ़ाने के लिए हाल ही में लागू किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड के शिक्षा सचिव विशाल शर्मा ने तुरंत कार्यवाई करते हुए 12वीं कक्षा का अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। अधिकारियों ने छात्रों को सलाह दी कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आगे की जानकारी के लिए अपडेट लेते रहें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version