HomeभारतMumbai Rains Update: मानसून की बारिश से मुंबई जलमग्न, महाराष्ट्र के कई...

Mumbai Rains Update: मानसून की बारिश से मुंबई जलमग्न, महाराष्ट्र के कई जिलों में IMD का रेड अलर्ट

मुंबईः 24 मई को केरल के तट पर मानसून की आहट के साथ ही महाराष्ट्र में भी भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते राजधानी मुंबई पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के अन्य जिलों में भी भारी बारिश हो रही है जिसके चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है। 

भारी बारिश के चलते पूरे शहर में जलभराव की समस्या देखी जा रही है। अस्पताल, मेट्रो, रेलवे सभी सेवाएं बाधित हैं। इसके अलावा सड़कों पर भी पानी भरा है जिससे जाम की समस्या भी देखी जा रही है। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 15-25 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई है।

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई, थाणे, रायगढ़, रत्नागिरि में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम से आने वाले मानसून ने महाराष्ट्र में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महाराष्ट्र में मानसून आज यानी 26 मई को पहुंचा। महाराष्ट्र में मानसून इतनी जल्दी पहुंचा कि इसने बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले साल 1956, 1962 और 1971 में 29 मई को मानसून महाराष्ट्र पहुंचा था। 

मुंबई में भारी बारिश के कारण आमजनमानस त्रस्त हैं क्योंकि जगह-जगह जलभराव की समस्या है। जलभराव सड़कों पर है। वहीं, पानी अस्पताल के अंदर तक पहुंच गया है जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 

पुणे में भी बाढ़ जैसे हालात

भारी बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक पर भी पानी पहुंचा है जिस वजह से मुंबई क्षेत्र में ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। पूरे मुंबई में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसको देखते हुए डिप्टी सीएम अजित पवार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और लोगों को मदद का आश्वासन दिया। वहीं, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी दोपहर दो बजे डिजास्टर कंट्रोल रूम पहुंचे और बारिश तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

मौसम विभाग का कहना है कि आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मुंबई के अलावा पुणे में भी बाढ़ जैसे हालात हैं जिनपर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई हैं। 

आमतौर पर मुंबई में मानसून पांच जून के करीब पहुंचता है लेकिन इस बार यह लगभग 10 दिन पहले पहुंच गया है। महाराष्ट्र के अलावा केरल में भी भारी बारिश देखी जा रही है। केरल में भारी बारिश के चलते नौ जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े हैं। इसके अलावा दक्षिणी राज्यों में IMD की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आंधी तूफान की भी आशंका जताई गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version