Friday, March 20, 2026
Homeमनोरंजन‘हैरी पॉटर’ फेम मेगन स्मिथ का 89 की उम्र में निधन, दो...

‘हैरी पॉटर’ फेम मेगन स्मिथ का 89 की उम्र में निधन, दो बार जीता था ऑस्कर

लंदन: अदाकारी की दुनिया की एक बेमिसाल हस्ती, मेगन स्मिथ, जिनकी प्रतिभा ने उन्हें “द प्राइम ऑफ़ मिस जीन ब्रॉडी” में असाधारण भूमिका निभाने के लिए 1969 में ऑस्कर दिलाया और जिन्होंने 21वीं सदी में “डाउनटन एबे” में डॉजर काउंटेस ऑफ ग्रांथम और हैरी पॉटर शृंखला में प्रोफेसर मिनर्वा मैकगोनागल के रूप में नई पहचान बनाई, का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। स्मिथ की अदाकारी ने न केवल दर्शकों के दिलों को छुआ, बल्कि वह अपने असाधारण अभिनय कौशल और हाजिर जवाबी के लिए भी जानी जाती थीं। उनके निधन से कला की दुनिया में एक गहरा शून्य पैदा हो गया है।

स्मिथ के पुत्र, क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफेंस ने एक बयान में बताया कि उनका निधन शुक्रवार को एक लंदन अस्पताल में हुआ। उन्होंने सार्वजनिक संपर्क अधिकारी क्लेयर डॉब्स के माध्यम से जारी बयान में कहा, “वह दो बेटों और पांच पोते-पोतियों को छोड़ गई हैं, जो अपनी असाधारण माँ और दादी के खोने से टूट गए हैं।”

मेगन स्मिथ का करियर और उपलब्धियाँ

मेगन स्मिथ को अक्सर वानेसा रेडग्रेव और जुडी डेंच पीढ़ी की सबसे प्रख्यात ब्रिटिश महिला अदाकारा के रूप में मान्यता दी जाती रही है। उन्होंने अपने करियर में कई अद्भुत भूमिकाएँ निभाईं और दो बार ऑस्कर जीते—1970 में द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी और 1979 में कैलिफोर्निया सुइट के लिए। “रूम विद ए व्यू” के साथ “कैलिफोर्निया सूट” के लिए मेगन को गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड भी मिला था।  वहीं, “जीन ब्रॉडी” में उनकी करिश्माई एडिनबर्ग स्कूल टीचर की भूमिका को काफी सराहा गया।

“ओथेलो,” “ट्रैवेल्स विद माई आंट,” “रूम विद ए व्यू,” और “गॉसफोर्ड पार्क” जैसी फिल्मों के लिए अकादमी पुरस्कार नामांकन भी मिला था। इसके साथ ही उनके नाम आठ बाफ्टा पुरस्कार भी हैं। हैरी पॉटर फिल्मों के लिए स्मिथ ने प्रोफेसर मैकगोनागल की भूमिका के लिए काफी चर्चा बटोरी। वह अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी जानी जाती थीं। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया था कि उन्होंने यह भूमिका क्यों स्वीकार की, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “हैरी पॉटर मेरी पेंशन है।”

लंदन के इलफोर्ड में जन्मीं

28 दिसंबर 1934 को लंदन के इलफोर्ड में जन्मीं मैगी स्मिथ का असली नाम मार्गरेट नताली स्मिथ था। उन्होंने अपना नाम मैगी इसलिए रखा क्योंकि उन दिनों एक अन्य थिएटर आर्टिस्ट मार्गरेट स्मिथ थे। नाम को लेकर दुविधा ना हो इसलिए वह मार्गरेट नताली स्मिथ से मेगन स्मिथ बन गईं।

मैगी स्मिथ को अभिनय के क्षेत्र में लाने का काम लॉरेंस ओलिवियर ने किया। उनकी प्रतिभा को पहचाना, उन्हें अपनी राष्ट्रीय थिएटर कंपनी में शामिल होने का निमंत्रण दिया और 1965 में “ओथेलो” में उन्हें सह-कलाकार के रूप में कास्ट किया। मेगन स्मिथ ने न केवल मंच पर, बल्कि अपने बेहतरीन अभिनय से भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उनका निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि सिनेमा और थिएटर की दुनिया के लिए एक बड़ा नुकसान है।

वह अपने जीवन को इस प्रकार पेश किया करती थीं: “एक ने स्कूल जाना था, एक ने अभिनय करना चाहा, एक ने अभिनय करना शुरू किया और एक अभी भी अभिनय कर रही है।”

 

अनिल शर्मा
अनिल शर्माhttp://bolebharat.in
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments