Homeभारतमध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में हुई इतने...

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। मोहन सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद अब राज्य कर्मचारियों को कुल 55% महंगाई भत्ता मिलेगा, जो पहले 50% था। यह घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन के दौरान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान होगा, जिससे राज्य के कर्मचारियों को समान स्तर की राहत प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह नई दरें दो चरणों में लागू होंगी-

पहला चरण: 1 जुलाई 2024 से 3% की वृद्धि
दूसरा चरण: 1 जनवरी 2025 से 2% की अतिरिक्त वृद्धि
बढ़ती महंगाई के इस दौर में महंगाई भत्ते में हुई इस बढ़ोतरी ने लाखों कर्मचारियों को राहत दी है। साथ ही, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि इस बढ़ोतरी से उत्पन्न होने वाली एरियर राशि का भुगतान कर्मचारियों को जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक पांच समान किस्तों में किया जाएगा, जिससे वे दीवाली का त्योहार खुशी-खुशी मना सकें।

दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया

प्रदेश के कर्मचारी को अभी भी 50 प्रतिशत की दर से ही महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसकी घोषणा भी अक्टूबर 2024 में की गई और नौ माह का एरियर तीन किस्तों में दिया गया। जबकि, इस बीच केंद्र सरकार ने दो बार महंगाई भत्ता बढ़ा दिया। इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 और जनवरी 2025 से मिला।

हरियाणा सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता और राहत

इससे पहले हरियाणा सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को राहत देते हुए बुधवार को महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में दो प्रतिशत की वृद्धि करने का ऐलान किया। इस बढ़ोतरी के बाद अब DA/DR दर 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दी गई। राज्य सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह संशोधित दर 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। हालांकि, इसका लाभ कर्मचारियों को अप्रैल 2025 के वेतन/पेंशन के साथ मिलेगा। बयान में बताया गया कि जनवरी 2025 से मार्च 2025 की अवधि के लिए DA और DR में बढ़ोतरी के बकाया का भुगतान मई 2025 में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version