Saturday, October 11, 2025
Homeभारतअहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया विमान में गुजरात के पूर्व सीएम...

अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे सवार

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है, जहां एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि विमान में कई यात्री सवार थे। इसी विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे।  वे अपनी बेटी के घर लंदन जा रहे थे।  जानकारी के मुताबिक, विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी पिछले कई दिनों से लंदन में ही थीं और अब वह भी बेटी से मिलने के लिए पास जा रहे थे। 

विजय रुपाणी साल 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। रुपाणी राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं, इस वजह से यह उनकी पारंपरिक सीट मानी जाती है। 

सीएम भूपेंद्र पटेल ने दुख व्यक्त किया

वहीं, इस घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख व्यक्त किया है और गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पोस्ट के माध्यम से दी है। 

एयर इंडिया का यह विमान लंदन जा रहा था। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हुआ है। प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है। इससे विमान दुर्घटना में भारी नुकसान का अनुमान है। इस विमान में 10 क्रू सदस्य समेत 242 यात्री सवार थे। 

एयर इंडिया की ये बोइंग 737 पैसेंजर फ्लाइट थी। फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी।  प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। हालांकि इस हादसे में कितना जानमाल का नुकसान हुआ है इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

एयर इंडिया ने क्या कहा?

एयर इंडिया ने इस संबंध में एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है। विमान कंपनी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा “अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटना में शामिल थी। इस समय, हम विवरणों का पता लगा रहे हैं और http://airindia.com और हमारे एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) पर जल्द से जल्द आगे की अपडेट साझा करेंगे।”

हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ, ये क्षेत्र सिविल हॉस्पिटल के पास है। स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है। अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने का आग्रह किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल से भारी धुआं उठ रहा था, जिसे वस्त्रपुर के कुछ हिस्सों सहित कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों में चिंता फैल गई है।

(IANS से इनपुट्स के साथ)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा