Homeभारतघरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये हुआ महंगा, विपक्ष ने साधा निशाना

घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये हुआ महंगा, विपक्ष ने साधा निशाना

दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत आज (7 जून) से लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले 1 जून को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी।

नई दिल्ली: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में रविवार (7 जून) को बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 29 रुपये की वृद्धि की है। ऐसे में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये हो गई है। इस बीच विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर

दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत आज (7 जून) से लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले 1 जून को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी के दाम में 42 रुपये की वृद्धि की थी।

एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी

जून में हुई इस बढ़ोतरी को मिलाकर बीते पांच महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। फरवरी में कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 49 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद मार्च में 115 रुपये की एक और वृद्धि हुई। अप्रैल में 993 रुपये प्रति सिलेंडर की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 1 जून से दरों में एक बार फिर बदलाव किया गया।

बताया जाता है कि ईंधन और परिवहन लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा किया गया। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडरों की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

बताते चलें कि बीते दिनों दिल्ली और आसपास के इलाकों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी। 15 मई से सीएनजी की कीमतों में चार अलग-अलग संशोधनों के जरिए कुल 6 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई।

इससे पहले 19 मई को पेट्रोल 86 पैसे प्रति लीटर और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा किया गया था। इस बदलाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

वहीं, 15 मई को भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर तथा सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी।

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा “‘महंगाई के आदमी मोदी’ ने फिर से करारा प्रहार किया है। अब घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा हो गया है। मोदी का फॉर्मूला साफ है, जनता से लूटो, अमीर दोस्तों की तिजोरियां भरो।”

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भी इस बढ़ोतरी की आलोचना करते हुए पोस्ट किया, “इस बार एलपीजी सिलेंडर 1,000 रुपये पार कर जाएगा। हर परिवार महंगाई से जूझ रहा है। क्या ये वही ‘अच्छे दिन’ हैं जिनका वादा मोदी सरकार ने किया था?”

author avatar
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
amrendra
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular